फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में सगाई करने पहुंंच गया लड़का, ससुराल वालों ने किया ऐसा स्वागत जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 17 Apr 2018 02:37 PM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
एक लड़की ने समाज में नजीर पेश की है...जी हां, 18 अप्रैल को एक लड़की की  बारात आनी थी...सजधजकर दुल्हन बनने का सपना इसने भी संजोया था... अपने नए घर जाएगी...आंखों में न जाने कितने ख्वाब देखे थे लेकिन सगाई वाले दिन ही सारे सपने चकनाचूर हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के खुर्जा इलाके के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव में आयोजित सगाई समारोह के दौरान जब लड़का नशे की हालत में पहुंचा तो उसे देखकर लड़की वालों दंग रह गए। लड़के ने सोचा था ससुराल में उसकी आओ-भगत होगी लोग स्वागत-सत्कार करेंगे लेकिन यहां लड़के का ऐसा स्वागत किया कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।  
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो
दरअसल जब लड़की पक्ष ने लड़के को ऐसी हालत में देखा तो उन्होंने सगाई से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद समारोह में दोनों पक्षों के बीच हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने आ गई। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया।

4 of 6
अरनिया थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की शादी अलीगढ़ थाना क्षेत्र में तय हुई थी। 18 अप्रैल को शादी थी। सोमवार को सगाई के लिए गांव में लड़की पक्ष के लोग पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सगाई समारोह में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को नशे की हालत में देख लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
फाइल फोटो
इसे लेकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। मान-मनौव्वल के बाद भी लड़की पक्ष के लोग अपनी बेटी की शादी के लिए तैयार नहीं हुए। किसी ने 100 नंबर पर मामले की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने आ गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। लड़की पक्ष के लोग रिश्ता तोड़ने की बात कहते हुए चले गए। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें