फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों की किल्लत से शोपीस बने ATM, देशभर में लोग परेशान, तस्वीरों में देखें हालात...

Tue, 17 Apr 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
नवंबर 2016 के बाद देश में एक बार फिर नकदी की कमी का संकट मंडराने लगा है। कई राज्यों में पैसे न होने की वजह से एटीएम शोपीस बन गए हैं और लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से एटीएम मशीनों में पैसे नहीं डाले जा रहे हैं। 

नो कैश की मार झेलने वाले राज्यों में मुख्यत: यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के अलावा गुजरात, तेलंगाना और राजस्थान शामिल हैं। वहीं दिल्ली के लोग भी ट्वीट कर एटीएम में कैश न होने की जानकारी दे रहे हैं। तस्वीरों में देखे क्या है देशभर में एटीएम मशीनों के हाल...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
तेलंगाना में लोगों का कहना है कि उन्हें कैश निकालने में दिक्कत आ रही है। एक शख्स ने बताया कि वह शहर के कई एटीएम मशीनों पर हो आया, लेकिन उसे पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन

3 of 8
वाराणसी के लोगों का कहना है उन्हें पता नहीं है कि आखिर परेशानी क्या है, लेकिन कैश नहीं होने पर खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ का कहना है कि उन्हें रोजमर्रा की चीजें खरीदने में दिक्कतें आ रही हैं।

4 of 8
मध्य प्रदेश से लोगों ने कहा कि वे पिछले 15 दिनों से इसी समस्या का सामना कर रहे हैं।  लोगों ने इसकी शिकायत बैंकों में जाकर भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 
विज्ञापन

5 of 8
दिल्ली के कुछ एटीएम में कैश है, लेकिन उनमें से सिर्फ 500 के नोट ही मिल पा रहे हैं। लोगों ने बताया कि कई दिनों ने 2000 के नोट एटीएम मशीनों से गायब हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
ATM
वड़ोदरा के लोगों का कहना है कि ज्यादातर एटीएम आउट ऑफ सर्विस हैं। हां, कुछ में कैश है, लेकिन उनमें से अधिक से अधिक सिर्फ 10000 ही निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
बिहार में भी परेशानी का सामना कर रहे लोगों का कहना भी कुछ ऐसा ही है। लोग कह रहे हैं कि कई दिनों से कैश की किल्लत आ रही है।
विज्ञापन

8 of 8
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एटीएम में कैश की तंगी को स्वीकार किया है। बता दें कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बिगड़ते हालातों पर कहा कि देश में करेंसी की स्थिति पर समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में कैश सरकुलेशन में है और यह बैंक में मौजूद भी है। अचानक कई राज्यों से पैसों की कमी की सूचना आ रही है।  उन्होंने कहा की जल्द ही इसका निवारण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें