फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Prediction: भारत में आएगी बड़ी मुसीबत! बाबा वेंगा की साल 2022 के लिए की गई भविष्यवाणी से खौफ

Thu, 18 Aug 2022 11:59 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
'बाबा वेंगा' की भारत के लिए की गई भविष्यवाणियां - फोटो : instagram/ aprimoramentohumano
Baba Vanga Prediction: दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में शामिल बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा शामिल हैं। इनमें सबसे पहले बाबा वेंगा का नाम आता है। बाबा वेंगा ने साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। 

बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा की साल 2022 के लिए की गई दो भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो सच साबित हुई हैं। बुल्गारिया की दृष्टिहीन बाबा वेंगा दुनिया की उन भविष्यवक्ताओं में से एक हैं जिन पर पूरी दुनिया यकीन करती है। अब बाबा वेंगा की भारत को लेकर की गई भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
'बाबा वेंगा' की भारत के लिए की गई भविष्यवाणियां - फोटो : Pixabay
भारत को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2022 में दुनिया में तापमान गिरेगा। इसकी वजह से टिड्डियों के प्रकोप में वृद्धि होगी। भोजन की तलाश में टिड्डियां भारत पर हमला करेंगी। इस हमले में फसलों को भारी नुकसान पहुंचेगा। भारत में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी और देश में भूखमरी पैदा होने की संभावना है। अब देखना है कि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं। हालांकि इससे पहले बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं जिसकी वजह से लोगों के मन में डर समा गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
'बाबा वेंगा' की भारत के लिए की गई भविष्यवाणियां - फोटो : Pixabay

साल 2022 के लिए की थीं ये भविष्यवाणियां

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि साइबेरिया में एक घातक वायरस निकलेगा। उनका कहना था कि अभी तक वायरस जमा हुआ है। भविष्यवाणी के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन की वजह से बर्फ पिघलेंगे और यह वायरस फैल जाएगा। उन्होंने बताया था कि इस वायरस के फैलने के बाद दुनिया में हालात बेकाबू हो जाएंगे। 

4 of 7
'बाबा वेंगा' की भारत के लिए की गई भविष्यवाणियां - फोटो : Pixabay
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2022 में दुनिया में भयानक प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। भूकंप और सुनामी आने की संभावना है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और कई एशियाई देशों को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। सुनामी से सैकड़ों लोगों की जान जा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
'बाबा वेंगा' की भारत के लिए की गई भविष्यवाणियां - फोटो : Pixabay
ये भविष्यवाणियां हुईं सच

बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं। इनमें कुछ देशों में पानी की कमी से परेशानी होने की बात शामिल थी। पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने कम पानी इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। 1950 के दशक के बाद से देश में सबसे कम बारिश हो रही है। इटली भी 1950 के दशक के बाद से सबसे ज्यादा सूखे का सामना कर रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
'बाबा वेंगा' की भारत के लिए की गई भविष्यवाणियां - फोटो : Twitter@AnyerlinB
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि इस साल एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आएगी। इसके अलावा भूकंप आएगा और सूनामी आएगी। भारी बारिश और बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची हुई है। बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी बाढ़ से लोग प्रभावित हुए हैं। अब इससे लगता है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणियां भी बिल्कुल सच सबाति हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'बाबा वेंगा' की भारत के लिए की गई भविष्यवाणियां - फोटो : Twitter @CoachChic
कौन थीं बाबा वेंगा

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक फकीर थीं और दृष्टिहीन थीं। बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 1911 में जन्मी बाबा वेंगा की सिर्फ 12 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। कहा जाता है कि उनकी 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। अगस्त 1996 में बाबा वेंगा की स्तन कैंसर से मौत हो गई थी। हालांकि इससे पहले ही उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें