यहां पर भूतों के परिवेश में वेटर भोजन परोस्ते हैं और भोजन का समय निर्धारित है। इस रेस्टोरेंट का शो 3 घंटे चलता है। यहां 60 सीटें हैं और खाना खाने के लिए आपको पहले से ही बुकिंग करवानी होती है। निर्धारित समय पर जब ग्राहक पहुंचते हैं, तो उनका स्वागत खून से सने चाकू, तलवार या हसिये से किया जाता है। आगे बढ़ते ही पंजा या नकली लाशें जो देखने में एकदम असली हैं, लटकी मिलती हैं। भोजन करते वक्त ग्राहकों के लिए एक शो का संचालन किया जाता है, जिसे देखना हर किसी के बस की बात नहीं। इसमें तरह-तरह के भूत-प्रेत के वेश में लोग आपका मनोरंजन करने के साथ-साथ कुछ अलग परोसने की कोशिश करते हैं, जिनसे आप निश्चित रूप से डर जाएंगे।