जब इतिहास में कभी इंडियन टी-20 लीग के सबसे रोमांचक मुकाबलों के बारे में बात की जाएगी तो बैंगलोर और चेन्नई के बीच कल रात यानी 21 अप्रैल 2019 को खेले गए इस मैच का जिक्र जरूर होगा। रोलर कोस्टर की तरह चले इस सांस थाम लेने वाले मुकाबले में धोनी ने सभी का दिल जीत लिया।
उन्होंने न सिर्फ मुकाबले में अपनी टीम की वापसी कराई बल्कि विषम परिस्थितियों में अकेले अपने दम पर चेन्नई को जीत की दहलीत तक पहुंचा दिया, लेकिन इसे बदकिस्मती ही कहा जाएगा कि 48 गेंदों में ताबड़तोड़ 84 रन बनाने वाला यह खिलाड़ी आखिरी गेंद में जीत के लिए जरूरी 2 रन नहीं बना पाया। इस तरह मेजबान बैंगलोर 1 रन के करीबी अंतर से मैच गंवा बैठा।