फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barreleye Fish: समुद्र में नजर आई अनोखी मछली, दिखती है एलियन जैसी, माथे पर हैं अद्भुत आंखें

Thu, 16 Dec 2021 05:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
समुद्र में नजर आई अनोखी मछली - फोटो : Twitter @@TheBlowfish
दुनिया में कई दुर्लभ प्रजाति के जीव पाए जाते हैं। इनमें सबसे अधिक जीव समुद्र में मिलते हैं। कुछ दिनों पहले वैज्ञानिकों ने समुद्र में एक ऐसी अनोखी मछली खोजी है जिसकी आंखें उसके माथे पर हैं। मछली की ये आंखें हरे बल्ब की तरह नजर आती हैं। अभी इस तरह की मछली को नहीं देखा गया था। कैलिफोर्निया के मॉन्टेरे बे की गहराई में वैज्ञानिकों ने इस मछली की खोज की है। 

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मछली की आंखें माथे से बाहर झांकती हुई नजर आती हैं जिसका नाम बैरलआई फिश है। बैरलआई फिश बेहद दुर्लभ प्रजाति की मछली है, क्योंकि यह बहुत कम नजर आती है। इस मछली का वैज्ञानिक नाम मैक्रोपिन्ना माइक्रोस्टोमा (Macropinna Microstoma) है जिसे अब तब सिर्फ 9 बार देख गया है। मॉन्टेरे बे एक्वेरियम रिसर्च इंस्टीट्यूट ( MBARI) के वैज्ञानिकों ने इस मछली को देखा है। वैज्ञानिकों ने आखिरी बार इसे 9 दिसंबर 2021 को समुद्र में देखा था। 
विज्ञापन

2 of 6
समुद्र में नजर आई अनोखी मछली - फोटो : MBARI
MBARI के रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (ROV) मॉन्टेरे की खाड़ी में जब नीचे गया तो वैज्ञानिकों को कुछ ऐसा दिखा जिसे देखने के बाद वे हैरान रहे हए। उन्होंने जिस मछली को देखा वह बेहद दुर्लभ प्रजाति की है। इस मछली को करीब 2132 फीट नीचे पानी में देखा गया। प्रशांत महासागर के भीतर सबसे गहरे सबमरीन कैन्यन में यह मछली दिखाई दी। 
विज्ञापन

3 of 6
समुद्र में नजर आई अनोखी मछली - फोटो : MBARI

MBARI के वरिष्ठ वैज्ञानिक थॉमल नोल्स ने बताया कि जब उन्होंने इस बैरलआई फिश को देखा तो वह आकार में बहुत छोटी नजर आ रही थी, लेकिन मुझे थोड़ी देर बाद पता चला कि यह दुनिया के सबसे दुर्लभ जीवों में से एक है। कहा जाता है कि समुद्री जीवों का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों को यह मछली जीवन में सिर्फ एक बार दिखाई देती है। 

4 of 6
समुद्र में नजर आई अनोखी मछली - फोटो : MBARI
MBARI के ROV ने इस मछली को पानी में गोते लगाते समय देखा। इस मछली की आंखों के ऊपर एक तरल पदार्थ का कवर होता जो उनकी रक्षा करता है। इस दुर्लभ प्रजाति की मछली की आखें संवेदनशील होती हैं जो रोशनी को देखते ही परेशान हो जाती हैं और भागने लगती हैं। इनकी आंखों के सामने आगे की तरफ दो छोटे-छोटे कैप्सूल होते हैं जो सूंघने का काम करते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
समुद्र में नजर आई अनोखी मछ - फोटो : MBARI

जापान के बेरिंग सागर से लेकर बाजा कैलिफोर्निया तक समुद्र गहराई में बैरलआई फिश पाई जाती है। यह मछली 650 फीट से 3300 फीट के बीच गहराई में गोते लगाती है और 2000 से 2600 फीट की गहराई में रहती है। यहां पानी गहरे रंग का हो जाता है जिससे अंधेरा छाया रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समुद्र में नजर आई अनोखी मछली - फोटो : MBARI

वैज्ञानिकों का कहना है कि बैरलआई फिश की संख्या कितनी है इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसकी जगह लैंटर्नफिश, ब्रिस्टलमाउथ जैसी मछलियों को देखना बेहद आसान होता है। इनकी आंखों के ऊपर तरल पदार्थ की कोटिंग क्या काम है वैज्ञानिकों को इस बारे में भी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें