Adipurush: रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद विवादों में घिर गई है। भारत में पात्रों के डायलॉग्स को लेकर बवाल मचा है, जबकि नेपाल में किसी और वजह से। माता सीता को फिल्म में कथित तौर पर भारत की बेटी बताया गया है, इससे नेपाली भावनाएं आहत हो रही हैं। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने इस मुद्दे को उठाया है। इसके बाद काठमांडू म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने निर्णय लिया कि जब तक सीता जी के जन्म स्थान वाले तथ्य को सही नहीं किया जाता, तब वो नेपाल में आदिपुरुष ही नहीं कोई भी भारतीय फिल्म थिएटर में नहीं चलेंगी।
दअरसल भारत में फिल्म आदिपुरुष में बोले गए डायलॉग्स को लेकर काफी विवाद हो रहा है, तो वहीं नेपाल में माता सीता को भारत की बेटी बताए जाने पर। माता सीता की जन्म स्थली को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। नेपाल पहले से माता सीता के जन्मस्थान को लेकर दावा करता है। वहां के लोगों का मानना है कि भारतीय सीमा के पास मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुर माता सीता की जन्मस्थली है। वाल्मीकि रामायण में भी माता सीता की जन्मस्थी और शादी के स्थान के तौर पर जनकपुर का जिक्र है।