Asteroid News in Hindi: वैज्ञानिक काफी लंबे समय से एस्टेरॉयड को धरती के लिए खतरा बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर धरती और एस्टेरॉयड के बीच टक्कर होती है, तो बहुत बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि धरती से एक बार एस्टेरॉयड टकराया था जिसके बाद धरती से डायनासोर का खात्मा हो गया था। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन यह भविष्यवाणी कभी सच साबित नहीं हुई है। अब फिर धरती और एस्टेरॉयड के बीच टक्कर होने का खतरा मंडरा रहा है।
वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि धरती के पास से एक विशालकाय एस्टेरॉयड गुजरेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले हफ्ते यह एस्टेरॉयड धरती के नजदीक से गुजरेगा। यह कई सालों से एस्टेरॉयड धरती का चक्कर लगा रहा है। वैज्ञानिक के मुताबिक, महीने में एक बार धरती के पास से गुजरता है। आइए जानते हैं कि इस एस्टेरॉयड से धरती को कितना खतरा है?