Bibek Srijana Love Story: सच्चा प्यार वह होता है, जो किसी भी हालात में आप के साथ हो। खुशियों में भी आपके साथ हो और दुख में भी आपके साथ हो। कहा जाता है कि अगर किसी को प्यार होता है, तो उसकी जिंदगी बदल जाती है। लेकिन जिंदगी में बदलाव आता है या नहीं, यह इंसान के ऊपर निर्भर करता है। जिस जमाने में छोटी-छोटी बातों पर लोगों के रिश्ते में दरार और फिर तलाक की नौबत आ जाती है, उस समय में एक ऐसे पति-पत्नी की कहानी सामने आई है, जिन्होंने प्यार का असली मतलब समझाया है। इस प्रेम कहानी की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कोई स्वार्थ नहीं बल्कि समपर्ण है। यह प्रेम कहानी की इन दिनों हर तरफ चर्चा है।
यह प्रेम कहानी फेमस इंफ्लुएंसर और सोशल मीडिया सेंसेशन बिबेक पंगेनी और उनकी प्रेमिका सृजना की है। बिबेक पंगेनी (Bibek Pangeni) का 19 दिसंबर को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। जब उनको इस बीमारी के बारे में पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बिबेक को ब्रेन ट्यूमर को पता तब चला, जब वो चौथे स्टेज पर पहुंच गया था। बिबेक ने इस जानलेवा बीमारी का हिम्मत से सामना किया। इसमें उनकी पत्नी सृजना ने पूरा साथ दिया। वह हमेशा बिबेक के पास साए के साथ रहती थीं। बिबेक और सृजना की लव स्टोरी भी बहुत ही प्रेरणादायक है और अंत रुला देने वाला है।