फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bermuda Triangle: क्या एलियंस का बेस है बरमूडा ट्रायंगल? जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Sat, 23 Aug 2025 12:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Bermuda Triangle: बरमूडा ट्रायंगल बीते कई वर्षों से रहस्य का विषय बना हुआ है। कई शोध और अध्ययन के बाद भी वैज्ञानिक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इस बीच न जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमयी तरीके से गायब हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या एलियंस का बेस है बरमूडा ट्रायंगल? - फोटो : Adobe Stock
Bermuda Triangle: बरमूडा ट्रायंगल बीते कई वर्षों से रहस्य का विषय बना हुआ है। कई शोध और अध्ययन के बाद भी वैज्ञानिक इस रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इस बीच न जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमयी तरीके से गायब हुए हैं। यह जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से सिर्फ 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है।

कई कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स का कहना है कि बरमूडा ट्रायंगल कुछ और नहीं बल्कि एलियंस का बेस है। इसी कड़ी में आज हम बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य से पर्दा उठाते हुए यह जानने की कोशिश करेंगे कि कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स के इन दावों में कितनी सच्चाई है? और इस बात का भी पता लगाएंगे कि बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य पर विज्ञान का क्या कहना है?
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या एलियंस का बेस है बरमूडा ट्रायंगल? - फोटो : Adobe Stock
सन 1492 में अमेरिका की खोज करने वाले महान एक्सप्लोरर क्रिस्टोफर कोलंबस एक बड़ी ही विचित्र घटना का जिक्र अपने डेली अकाउंट में करते हैं। उनके मुताबिक, जहाज यात्रा के दौरान वे अजीबोगरीब लाइट आसमान में देखते हैं, जो सीधे आकर महासागर में गिरती है। इस घटना के कारण कोलंबस का दिशा सूचक यंत्र भी खराब हो जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या एलियंस का बेस है बरमूडा ट्रायंगल? - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, जब ये घटना हुई थी। उस दौरान कोलंबस बरमूडा ट्रायंगल के निकट थे। कई कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स का कहना है कि ये अजीबोगरीब लाइट कुछ और नहीं बल्कि एक एलियन शिप थी। इसी की वजह से उनका दिशा सूचक यंत्र खराब हो गया था। उनके मुताबिक बरमूडा ट्रायंगल एक रास्ता है, जो एलियंस के बेस तक जाता है।

Viral Video: रील बनाने के चक्कर में स्कूटी पर स्टंट, हैंडल छोड़ते ही हुआ हादसा, उत्तराखंड पुलिस ने दिया मैसेज

4 of 5
क्या एलियंस का बेस है बरमूडा ट्रायंगल? - फोटो : Adobe Stock
साल 2009 में बरमूडा ट्रायंगल के पास फ्लाइट में उड़ रहे कुछ लोगों ने आसमान में अजीबोगरीब लाइटों को देखने का दावा किया। ये लाइटें एक खास तरह के वॉर्टेक्स आकार की थीं। इन्हें देखने के बाद ऐसा लगता था कि जैसे ये किसी दूसरे डायमेंशन में जाने का रास्ता हो। 

Viral Video: लड़के को दहेज में मिले नकद 15 करोड़ 210 बीघा जमीन और पेट्रोल पंप, वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या एलियंस का बेस है बरमूडा ट्रायंगल? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे कई दावे अब तक बरमूडा ट्रायंगल को लेकर किये जा चुके हैं, जो ये संकेत करते हैं कि वहां पर एलियंस का बेस है। ये बातें कोल कपोल हैं या इनमें कोई हकीकत है? ये कोई नहीं जानता। वहीं विज्ञान के मुताबिक बरमूडा ट्रायंगल एक ऐसे क्षेत्र में आता है, जहां पर हद से ज्यादा मैग्नेटिक डिस्टर्बेंस है। इस क्षेत्र में 250 किलोमीटर से भी तेज रफ्तार में हवाएं चलती हैं और समुद्र की लहरें करीब 50 फीट तक ऊपर उठ जाती हैं। इस वजह से अक्सर जहाज और कई एयरक्राफ्ट बरमूडा ट्रायंगल में गायब हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें