फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bermuda Triangle Trip: जहाज गायब होने पर पूरा पैसा मिलेगा वापस, बरमूडा ट्रायंगल ट्रिप के लिए कंपनी का अनोखा ऑफर

Sat, 28 May 2022 04:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बरमूडा ट्रायंगल ट्रिप के लिए कंपनी का अजीबोगरीब ऑफर - फोटो : iStock
Bermuda Triangle Trip: दुनिया के लिए बरमूडा ट्रायंगल सालों से एक रहस्य है। वैज्ञानिक सालों तक रिसर्च करने के बाद भी इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। बरमूडा ट्रायंगल में न जाने कितने एयरक्राफ्ट और जहाज लापता हो चुके हैं। उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित यह इलाका ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। अब एक क्रूज कंपनी ने बरमूडा ट्रायंगल तक के ट्रिप के लिए लोगों को एक अजीबोगरीब ऑफर दे रही है। 

क्रूज कंपनी के इस ऑफर के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। बरमूडा ट्रायंगल जैसी रहस्यमयी जगहों के आस-पास भी जाना खतरनाक हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद वहां जाने के लिए लोग तैयार हैं। ब्रिटेन का यह प्रवासी क्षेत्र यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से 1770 किमी और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किमी की दूरी स्थित है। आइए जानते हैं कंपनी के अजीब ऑफर के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बरमूडा ट्रायंगल ट्रिप के लिए कंपनी का अजीबोगरीब ऑफर - फोटो : iStock
दरअसल क्रूज कंपनी यात्रियों को दिलचस्प ऑफर दे रही है। कंपनी का कहना है कि अगर जहाज कहीं गायब हो जाता है कि उनके टिकट के पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। अब आप ही सोचिए कोई भी इस ऑफर के बारे में जानने के बाद क्या इस ट्रिप पर जाना चाहेगा? 
विज्ञापन

3 of 6
बरमूडा ट्रायंगल ट्रिप के लिए कंपनी का अजीबोगरीब ऑफर - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्वेजियन प्राइमा के ऑर्गनाइजर्स का कहना है कि अगर बरमूडा ट्रायंगल यात्रा के दौरान जहाज गायब हो जाता है, तो 100 प्रतिशत पैसे वापस कर दिए जाएंगे। यह यात्रा पांच दिन की होगी जिसका किराया डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा रखा गया है। बरमूडा ट्रायंगल को शैतानी त्रिकोण के नाम से भी जाना जाता है। इंसानों के लिए यह जगह एक रहस्य है, क्योंकि इस इलाके में दर्जनों जहाज रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके हैं। 

4 of 6
बरमूडा ट्रायंगल ट्रिप के लिए कंपनी का अजीबोगरीब ऑफर - फोटो : iStock

यह ट्रिप अगले साल मार्च में नॉर्वेजियन प्राइमा लाइनर पर न्यूयॉर्क से बरमूडा तक की होगी। इस दौरान बातचीत, सवाल और जवाब भी होगा। इस यात्रा के दौरान गेस्ट स्पीकर्स में अमेरिका के रक्षा मंत्रालय में काम कर चुके निक पोप और लेखक निक रेडफर्न शामिल होंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
बरमूडा ट्रायंगल ट्रिप के लिए कंपनी का अजीबोगरीब ऑफर - फोटो : iStock

बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य को सुलझाने का दावा

कुछ दिनों पहले ही एक वैज्ञानिक ने दावा किया था कि उसने बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य को सुलझा लिया है। रहस्य को सुलझाने का दावा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक का नाम कार्ल क्रुजेलनिकिक है। उन्होंने कहा कि पानी में कई विमान और जहाज लापता हो चुके हैं। लेकिन वह कैसे गायब हुए इसके कोई सबूत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बरमूडा ट्रायंगल ट्रिप के लिए कंपनी का अजीबोगरीब ऑफर - फोटो : iStock
ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक का कहना है कि विमान और जहाजों के लापता होने का एलियंस बेस या अटलांटिस के खोए शहर का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मानवीय गलतियां और खराब मौसम की वजह से बरमूडा ट्रायंगल में बड़ी संख्या में जहाज और विमान लापता हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें