फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs RR: बटलर के शतक पर उनसे पहले जश्न मनाने लगे हेटमायर, 10 Photos में दूसरे क्वालिफायर का रोमांच

Sat, 28 May 2022 09:47 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान के हाथों हारकर आरसीबी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके साथ ही आरसीबी ने एक बार फिर प्लेऑफ में हारकर चोकर्स के टैग को सही साबित किया। टीम की इस हार से बैंगलोर के फैन निराश नजर आए। 
 
विज्ञापन
1 of 10
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
 आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर मैच में हार के साथ ही आरसीबी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एलमिनेटर मैच में लखनऊ को हराने के बाद आरसीबी ने अपने फैंस की उम्मीदें जगाई थी, लेकिन यह टीम दूसरे क्वालिफायर से आगे नहीं बढ़ पाई। राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। अब राजस्थान का सामना गुजरात से होगा। इस मैच में राजस्थान के जोस बटलर ने सीजन का चौथा शतक लगाया। वहीं, शिमरोन हेटमायर ने बाउंड्री में शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। आरसीबी की हार से टीम के फैन निराश नजर आए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
किस्मत के सहारे प्लेऑफ में पहुंचने वाली आरसीबी की टीम ने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ को हराकर अपने फैंस की उम्मीदें जगा दी थीं। आरसीबी के चाहने वालों को लगा कि इस बार उनका इंतजार खत्म हो रहा है और टीम चैंपियन बनेगी, लेकिन दूसरे क्वालिफायर में टीम हार गई। इस हार के बाद टीम के फैंस निराश नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 10
शिमरोन हेटमायर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के शिमरोन हेटमायर ने मैच के दौरान शानदार कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। युजवेन्द्र चहल की गेंद पर मैक्सवेल ने बड़ा शॉट खेला था और गेंद बाउंड्री के बाहर जा रही थी। बाउंड्री लाइन के पास खड़े हेटमायर ने ऊंची डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। अंत में गेंद बाउंड्री पर गिर गई और मैक्सवेल को छह रन मिले। 

4 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में आरसीबी की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई थी और जब टीम लक्ष्य का बचाव करने उतरी तभी सब को पता था उनकी हार लगभग तय है। मैच के दौरान हुआ भी वैसा ही। जोस बटलर ने अपने दम पर राजस्थान को चैंपियन बना दिया। इस मैच में आरसीबी के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 10
शिमरोन हेटमायर - फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर ने इस मैच में सीजन में अपना चौथा शतक जड़ा। उनका शतक पूरा होने पर उनसे पहले शिमरोन हेटमायर जश्न मनाने लगे। इस समय हेटमायर क्रीज पर थे और दूसरे छोर पर खड़े। अंत में इसी जोड़ी ने राजस्थान को जीत दिलाई। 
विज्ञापन

6 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। कृष्णा ने विराट कोहली को अपना पहला शिकार बनाया फिर दिनेश कार्तिक और वनिंदु हसरंगा को भी आउट किया। 
विज्ञापन

7 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस और रजत पाटीदार ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 70 रन की अहम साझेदारी हुई, हालांकि इन दोनों के बाद कोई जोड़ी बड़ा कमाल नहीं कर पाई और आरसीबी सिर्फ 157 रन बना पाई। 

8 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के लिए ओबेड मैकॉय ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अंतिम ओवरों में आरसीबी के बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा दिया। इसी वजह से बैंगलोर इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। मैकॉय ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए। 

9 of 10
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के लिए सिर्फ रजत पाटीदार ने लड़ने का जज्बा दिखाया। उन्होंने 42 गेंद में 58 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। अपनी टीम की रन गति बढ़ाने के चक्कर में ही पाटीदार आउट हुए। अगले सीजन में आरसीबी को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

10 of 10
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए जोस बटलर ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को चैंपियन बनाया। उन्होंने इस सीजन चौथी बार शतकीय पारी खेली और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। विराट ने साल 2016 में चार शतक लगाए थे और आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। बटलर अब उनकी बराबरी कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें