फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ectopic Pregnancy: महिला के लिवर में बड़ा हो रहा था बच्चा, डॉक्टरों ने कहा- पहली बार देखा ऐसा मामला

Fri, 17 Dec 2021 07:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
महिला के लिवर में बड़ा हो रहा था बच्चा, - फोटो : Pixabay

कनाडा में महिला के एक अति दुर्लभ गर्भ का मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। डॉक्टर ने इस मामले को एक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का 'अति दुर्लभ' मामला बताया है। इसमें बच्चा लिवर में बड़ा हो रहा था। कनाडा में मैनिटोबा के चिल्ड्रन हॉस्पिटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के बाल रोग विशेषज्ञ माइकल नार्वे ने इस अति दुर्लभ गर्भ के बारे में बताया है। 

बाल रोग विशेषज्ञ माइकल नार्वे ने एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए कहा कि महिला की उम्र 33 साल है जिसका 14 दिनों तक लगातार ब्लड जाता रहा और माहवारी काल 49 दिन का रहा। इसके बाद वह अस्पताल पहुंची। जब महिला की सोनोग्राफी की गई, तो हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई। महिला के लिवर में एक भ्रूण दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि महिला को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी है जो अति दुर्लभ होती है। 
विज्ञापन

2 of 4
महिला के लिवर में बड़ा हो रहा था बच्चा, - फोटो : Pixabay
चिल्ड्रन हॉस्पिटल रिसर्च इंस्टीट्यूट बाल रोग विशेषज्ञ माइकल नार्वे का कहना है कि पेट में कई बार प्रेग्नेंसी देखी है, लेकिन लिवर में गर्भ पहली बार देखा है। डॉक्टर का कहना है कि महिला की जान तो बचाई सकती है, लेकिन लीवर में पल रहे भ्रूण की जान नहीं बचाई जा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
महिला के लिवर में बड़ा हो रहा था बच्चा, - फोटो : Pixabay
महिला की बच गई जान

डॉक्टरों ने महिला की जान को बचा लिया, लेकिन भ्रूण को बचाने में कामयाब नहीं हुए। बाल रोग विशेषज्ञ माइकल नार्वे ने सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो शेयर किया है। डॉक्टर के इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है और 17 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
महिला के लिवर में बड़ा हो रहा था बच्चा, - फोटो : Pixabay

नेशनल सेंटर फॉर बॉयोटेक्नोलॉजी इन्फॉरर्मेशन के मुताबिक, लिवर में प्रेग्नेंसी को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी कहा जाता है जो अति दुर्लभ है। अभी तक इस तरह के सिर्फ 14 केस देखे गए हैं। ऐसा तब होता है जब फैलोपियन ट्यूब के नीचे गलत तरीके से अंडा चला जाए। फैलोपियन ट्यूब अंडाशय को गर्भ से जोड़ती है। अगर उसमें फंसने के बाद अंडा विकसित नहीं हो पाता है और भ्रूण को बचाना मुश्किल काम होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें