Baba Vanga August 2025 Predictions: बुल्गारिया की बाबा वेंगा को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र की नॉस्त्रेदमस कहा जाता है। उनकी भविष्यवाणियों की अक्सर चर्चा होती है। एक बार उनकी भविष्यवाणियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसमें उन्होंने ''डबल फायर" की बात की थी। उन्होंने यह भविष्यवाणी अगस्त 2025 के लिए की थी।
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। आइए जानके हैं कि बाबा वेंगा ने कौन सी अगस्त के लिए कौन सी भविष्यवाणी की है, जिसने लोगों को डरा दिया है।