Baba Vanga Third World War Prediction: दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। ईरान-इस्राइल के बीच शुरू हुई जंग ने मिडिल ईस्ट में गंभीर स्थित पैदा कर दी है। ईरान-इस्राइल के बीच शुरू हुआ युद्ध सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसका पूरी दुनिया पर असर पड़ सकता है। कुछ देश ईरान की तरफ हैं, जबकि कुछ देश इस्राइल के साथ खड़े हैं। इस युद्ध में अमेरिका शामिल हो सकता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की योजना को मंजूरी दे दी है, लेकिन उन्होंने फाइनल आदेश तक लिए रुकने को कहा है। इस वक्त दुनिया लंबी जंग की आशंकाओं से घिरी हुई है। इन आशंकाओं के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी भी सच हो रही है? दरअसल, बाबा वेंगा ने साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है। ईरान-इस्राइल के युद्ध के बाद लोगों के मन में खौफ पैदा हो गया है।