Baba Vanga 2026 Predictions: नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। आखिर 2026 में क्या होने वाला है, ये जानने की चाहत हर किसी की है। साल 2026 के लिए की गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। भविष्यवाणियों में भू-राजनीतिक परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा, रूस में नए नेता के उदय होने और तीसरा विश्व युद्ध शामिल है। बुल्गारिया की बाबा वेंगा (Baba Vanga) और फ्रांस के सबसे मशहूर भविष्यवक्ता मिशेल द नोस्त्रदाम (Nostradamus) की भविष्यवाणियों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। इस कड़ी में आज हम आपको बाबा वेंगा की कुछ भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने दुनिया को डरा दिया है।
बाबा वेंगा ने तीसरे विश्व युद्ध से लेकर रूस में पुतिन के पतन तक की भविष्यवाणी की थी। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। उनका जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। जब बाबा वेंगा की उम्र सिर्फ साल थी, तभी उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं।