Baba Vanga Predictions: दुनिया के मशहूर भविष्यवक्ताओं में शामिल बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की है। अपनी भविष्यवाणियों के लिए के लिए वह पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां (Baba Vanga Prediction) सच साबित हो चुकी हैं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस थीं। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं।
बाबा वेंगा की साल 2022 के लिए भी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें दो अभी तक लगभग सच साबित हो चुकी हैं। इससे पहले उनकी सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। दृष्टिहीन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है। अपनी मौत से पहले बाबा वेंगा ने दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा तक की भविष्यवाणियां की थीं। बाबा वेंगा ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को लेकर भी भविष्यवाणी की थीं।