Baba Vanga Predictions for 2026: साल 2026 की बहुत जल्द शुरुआत होने वाली है। हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर नए साल में क्या होने वाला है। दुनिया में भविष्यवाणियों के लिए कई भविष्यवक्ता मशहूर हैं, जिनमें सबसे खास हैं बुल्गेरिया की बाबा वेंगा। बाबा वेंगा नेत्रहीन महिला थीं, जो अपनी अद्भुत भविष्यवाणियों के लिए विश्वभर में जानी जाती थीं। उनकी भविष्यवाणियों पर आज भी लोग यकीन करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में बाबा वेंगा की साल 2026 के लिए की गई कुछ भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे।
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां साल 2026 को लेकर बेहद खतरनाक मानी जा रही हैं, जो लोगों के मन में डर और भय पैदा कर सकती हैं।