फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga: तीसरा विश्व युद्ध और ट्रंप-पुतिन की बढ़ेगी चिंता! 2025 के लिए बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां

Wed, 01 Jan 2025 12:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Predictions for 2025: बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने साल 2025 में दुनिया के अंत के शुरुआत से लेकर एलियन के आने तक की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
1 of 7
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : अमर उजाला
Baba Vanga Predictions for 2025: बाबा वेंगा को पूरी दुनिया में उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। इसकी वजह यह है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बुल्गारियाई की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था और उनकी 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। इसके पहले उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की इस साल यानी 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियां ( Baba vanga predictions for 2025) लोगों को डरा रही हैं। 

बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो पूरी तरह से सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत से लेकर एलियन के मिलने तक की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही बाबा वेंगा के एआई वर्जन ने ट्रंप और पुतिन के लिए चिंता बढ़ाने वाली भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं बाबा वेंगा की साल 2025 के लिए की गईं भविष्यवाणियों के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 7
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
एलियन की खोज

बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि साल 2025 में एलियन मिल सकते हैं और उनसे संपर्क किया जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए यह बहुत बड़ी सफलता होगी। सालों से वैज्ञानिक एलियन की खोज कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
विनाश की शुरुआत

बाबा वेंगा ने दावा किया है कि साल 2025 में दुनिया के विनाश की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि साल 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी। इसके साथ ही साल 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। बाबा वेंगा ने साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की भी भविष्यवाणी की है। 

Ajab-Gajab: दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान
 

4 of 7
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
जनसंख्या में भारी गिरावट

बाबा वेंगा का दावा है कि साल 2025 में यूरोप में काफी आंतरिक संघर्ष हो सकता है। राजनीतिक अस्थिरता और अनिश्चिता देखने को मिल सकती है। यूरोप में आंतरिक संघर्षों का असर प्रकृति के लिए भी विनाशकारी साबित हो सकता है। इसकी वजह से जनसंख्या में भारी गिरावट आ सकती है। यूरोप में युद्ध की वजह से बड़े क्षेत्र का विनाश हो सकता है।

Viral News: आसमान में उड़ते पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकल आई मछली, फोटो ने लोगों को सोचने पर कर दिया मजबूर


विज्ञापन

5 of 7
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
मिलेगा कैंसर का इलाज

बाबा वेंगा ने लोगों को राहत देने वाली एक भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक, साल 2025 में कैंसर जैसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वैज्ञानिकों को इसमें बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आने वाले दिनों में इस खतरनाक बीमारी का इलाज आसान हो जाएगा।

प्राकृतिक आपदा 

बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2025 में प्राकृतिक आपदाएं चरम पर होंगी। उनके मुताबिक, अमेरिका के पश्चिमी तट पर भूकंप आएगा और शांत पड़ी ज्वालामुखियों का विस्फोट होगा। 

Ajab Gajab: इस रहस्यमयी बावड़ी में दूल्हे समेत गायब हो गई थी पूरी बारात, सिर्फ एक रात में बनकर हो गई थी तैयार
विज्ञापन

6 of 7
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा के एआई अवतार की भविष्यवाणियां

हमनें आपको अपनी खबर में ऊपर बाबा वेंगा की पारंपरिक भविष्यवाणियों के बारे में बताया है। अब हम आपको बाबा वेंगा के एआई अवतार की भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं। इस भविष्यवाणी में अमेरिका और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की चिंता बढ़ाने वाली बातें कही गई हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में 78 साल के ट्रंप को सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसके साथ ही ट्रंप दुनियाभर में मौजूद अपने प्रशंसकों के लिए एक मीडिया कंपनी बनाएंगे। इसमें एलन मस्क उनकी मदद करेंगे। अमेरिका के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट में एक भयानक भूकंप आएगा। 

Secret Place in World: यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? जानिए क्या है दुनिया की सबसे खुफिया जगह का रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की महाविनाश की भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
पुतिन की बढ़ेगी चिंता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए भी साल 2025 अच्छा नहीं होगा। वह अपनी सेहत और अकेलेपन से परेशान रहेंगे। इस भविष्यवाणी में कहा गया है कि पुतिन क्रैमलिन में ही छिपे रहेंगे। इससे उनके हमशक्ल की अफवाहें जोर पकड़ेंगी। 

यूके का भविष्य खराब

यूक्रेन और रूस की लड़ाई में यूक्रेन बड़ा हमला करने के बाद जीत का एलान करेगा। इसके साथ ही इस भविष्यवाणी में कहा गया है कि यूनाइटेड यूनाइटेड किंगडम का भविष्य खराब होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें