फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: क्या बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां भी होने जा रही हैं सच? दुनिया में खौफ का माहौल

Sun, 03 Aug 2025 07:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया है कि दुनिया का अंत 2025 में शुरू हो जाएगा। उनकी एक भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी।
विज्ञापन
1 of 5
क्या बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां भी होने जा रही हैं सच? - फोटो : Adobe Stock
Baba Vanga Predictions: वर्तमान समय में रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। खासकर यूक्रेन युद्ध और परमाणु पनडुब्बी तैनाती के बाद। दोनों देशों के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हथियारों का जखीरा है, जो किसी भी समय तबाही मचा सकता है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के नजदीक दो परमाणु पनडुब्बी तैनात करने के आदेश दिए हैं। रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव के भड़काऊ बयान के बाद ट्रंप ने यह आदेश दिया। हाल ही में मेदवेदेव ने ईरान को परमाणु हथियार देने पर विचार करने की बात कही थी। 

अमेरिका और रूस के बीच बढ़ता तनाव दुनिया को एक नए खतरे में डाल सकता है। दोनों देशों की तरफ से जुबानी जंग जारी है। रूसी सांसद  विक्टर वोडोलात्स्की ने कहा कि दोनों अमेरिकी पनडुब्बियों को रवाना होने दीजिए, वे लंबे समय से निशाने पर हैं।अब लोगों को डर सता रहा है कि क्या अमेरिका और रूस के बीच युद्ध छिड़ेगा? पहले से ही दुनिया के कई देशों के बीच जंग जारी है। अगर रूस और अमेरिका में युद्ध छिड़ता है, तो यह बहुत भयानक रूप लेगा, जिससे बड़ी तबाही मचेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां भी होने जा रही हैं सच? - फोटो : Freepik
अब इन हालातों के बीच सवाल है कि क्या बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) की साल 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियां सच होने जा रही हैं? दुनियाभर में बाबा वेंगा को उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
क्या बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां भी होने जा रही हैं सच? - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया है कि दुनिया का अंत 2025 में शुरू हो जाएगा। उनकी एक भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। बाबा वेंगा ने कहा है कि साल 2025 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। 

Zara Hatke: इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून

4 of 5
क्या बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां भी होने जा रही हैं सच? - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में आर्थिक पतन होगा। उनकी भविष्यवाणी में कहा गया है कि यह एक विश्वव्यापी आर्थिक तबाही होगी जिसके वजह से बैंकिंग प्रणाली तबाह हो सकती है और अन्य देशों में फैल सकती है। इससे हिंसा फैलेगी जिसे उन्होंने 'मानवता के पतन' के रूप में बताया है।

Surya Grahan: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा के मुताबिक, साल 2025 में दुनिया को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने ज्वालामुखियों के फटने की भी चेतावनी दी है। इसमें अमेरिका के पश्चिमी तट को लेकर विशेष चेतावनी दी है।  दुनिया में घट रही घटनाओं को लेकर लोगों को डर सता रहा है कि क्या बाबा वेंगा की साल 2025 के लिए की गईं भविष्यवाणियां सच हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें