फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Sun, 03 Aug 2025 02:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2025: साल 2025 में दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा, लेकिन यह पूर्ण नहीं, बल्कि आंशिक ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण उस खगोलीय घटना को कहा जाता है जब चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर चलते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है।
विज्ञापन
1 of 8
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? - फोटो : Freepik
Surya Grahan: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए सितंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि 2 अगस्त 2025 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जाता है। हालांकि, खगोल वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया था इस तारीख को कोई ग्रहण नहीं लगेगा। दरअसल,  2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जो 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण की खबर सामने आने के बाद लोगों के बीच भ्रम पैदा हो गया। आज हम आपको अपनी खबर में साल 2025 में लगने वाले दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में बताते हैं। यह ग्रहण सितंबर में महीने में लगेगा। 

क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? 

पृथ्वी के सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है और इसकी पृथ्वी चक्कर लगाती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है। हालांकि, चांद धरती की भी चक्कर लगाता है। कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को रोक देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? - फोटो : Freepik
कब लगेगा साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण? 

साल 2025 में दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा, लेकिन यह पूर्ण नहीं, बल्कि आंशिक ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण उस खगोलीय घटना को कहा जाता है जब चंद्रमा अपने परिक्रमा पथ पर चलते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। यह अमावस्या के दिन होता है। सूर्य और पृथ्वी की सीध में स्थित होने के चलते चंद्रमा सूर्य के डिस्क को पूर्ण या आंशिक रूप से ढंक लेता है, जिससे इसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है। जब चंद्रमा सूर्य की डिस्क को आंशिक रूप में ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण का क्या है समय?

नासा के मुताबिक, 21 सितंबर 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण 4 घंटे 24 मिनट का होगा। यह भारतीय समयानुसार रात 10.59 मिनट पर शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 1.11 बजे यह अपने चरम पर होगा और 3.23 बजे समाप्त होगा। 
 

4 of 8
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? - फोटो : Freepik
कहां-कहां दिखेगा?

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में के कुछ इलाकों में यह अच्छी तरह से दिखाई देगा। लेकिन ग्रहण के समय भारत में रात होगी, ऐसे में यहां रहने वालों को यह दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा
 
विज्ञापन

5 of 8
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? - फोटो : Freepik
क्या होता है सूर्य ग्रहण 

जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है। इस दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ रही होगी वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है।

Zara Hatke: इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून



 
विज्ञापन

6 of 8
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik
कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण 

पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थित तब बनती है, जब धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। चंद्रमा की छाया पूरी तरह धरती को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया धरती पर पड़ती है, जिससे अंधेरा सा नजारा हो जाता है। इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

Viral Video: अजगर ने लालच में आकर निगल लिए दो बड़े-बड़े मेंढक, जब हालत होने लगी ढीली तो तुरंत कर दी उल्टी
विज्ञापन

7 of 8
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? - फोटो : freepik
वलयाकार सूर्य ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण में धरती से चंद्रमा दूर होता है। इस समय चांद, सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता है, लेकिन इस दौरान सूर्य रिंग आफ फायर जैसा दिखता है और आकार में भी छोटा दिखता है। 

Viral Video: उफन रही थी नदी और डूब गया था पुल, लड़के ने हीरोगिरी दिखाते हुए किया स्टंट, हुआ तगड़ा नुकसान
विज्ञापन

8 of 8
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, क्या है तारीख और समय? - फोटो : Freepik
आंशिक सूर्य ग्रहण 

आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है, लेकिन एक पक्ति में सूर्य, चंद्रमा और धरती नहीं होते हैं। सूर्य का सिर्फ एक भाग ही ढका हुआ नजर आएगा। आंशिक सूर्य ग्रहण को ही खंडगास सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें