फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Gold Silver: क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? आखिर ऐसा क्या होने वाला है

Sun, 08 Feb 2026 11:02 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Prediction on Gold Silver: सोना-चांदी की को लेकर बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बाबा वेंगा की सोने-चांदी की कीमतों को लेकर की गई भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? - फोटो : Adobe Stock
Baba Vanga Prediction on Gold Silver: बुल्गारिया की प्रसद्धि भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की मशहूर भविष्यवाणियों की एक बार फिर चर्चा होनी लगी है। बाबा वेंगा ने दुनिया को लेकर कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। कहा जाता है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। अब उनकी एक भविष्यवाणी को लेकर दावा किया जा रहा है, वो भी सच हो रही है। उन्होंने वैश्विक वित्तीय संकट की भविष्यवाणी की थी। 

क्या थी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? 

बाबा वेंगा ने पहले भी अपनी भविष्यवाणियों में स्पष्ट तौर पर कहा था कि दुनिया को बड़े पैमाने पर नकदी की कमी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि सोना, चांदी और तांबा में लोग निवेश करने लगेंगे, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होगा, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दुनिया में मची उथल-पथल और अस्थिरता को देखते हुए बहुत लोगों ने अपना पैसा सोना, चांदी और तांबे में लगाया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? - फोटो : ANI
सोना-चांदी को लेकर क्या कहा था? 

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में दुनिया में एक बड़ा कैश क्रैश आएगा। बाबा वेंगा के मुताबिक, बैंक के कागजी नोटों का कोई मूल्य नहीं रहेगा। ऐसी स्थिति में सिर्फ सोना, चांदी और तांबा ही लोगों के लिए एकमात्र सुरक्षित सहारा होंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
सोना-चांदी हुआ महंगा

बीते महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि हुई। सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 1.80 लाख रुपये पर पहुंच गया था, तो वहीं चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन अचानक 30 जनवरी को हालात बदल गए। 

Viral News: क्यों जयपुर आईं थाईलैंड की राजकुमारी की हो रही चर्चा? जानिए क्या है वजह और देखें खूबसूरत तस्वीरें

4 of 5
क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई और तीन दिनों तक यह सिलसिला जारी रहा। इससे कई लोग अपना वर्चुअल सोना और चांदी बेचने लगे, जो उन्होंने पहले खरीदा था, तो दूसरी तरफ सस्ता होने पर कुछ सोना-चांदी खरीद रहे थे और समय का फायदा लेना चाहते थे। 

Viral Video: ट्रैफिक के बीच बिना हैंडल की गाड़ी दौड़ाता दिखा शख्स, लोग बोले- ये इंडिया के लिए नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik
इससे पता चलता है कि बाबा वेंगा ने जिस वित्तीय संकट की बात कही थी, वह साल 2026 के शुरुआत में ही नजर आने लगा। डॉलर में भी गिरावट आई, जिससे दुनिया में कुछ आर्थिक संकट जैसे हालात बनने लगे। 

डिस्क्लेमर: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर बनाई गई है। Amarujala.com बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें