IND vs USA Highlights T20 WC 2026 : भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है। इस मैच में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम सिर्फ 132 रन ही बना सकी।
सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारी और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर सिर्फ 132 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
2 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
भारत की विश्व कप में लगातार नौवीं जीत
यह भारत की टी20 विश्व कप में लगातार नौवीं जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में लगातार आठ मैच जीतकर ट्रॉफी जीती थी। अब भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ जीता। इस मामले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
3 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
एक छोर पर डटे रहे सूर्यकुमार
अमेरिका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। लग रहा था कि भारत टी20 विश्व कप के अपने पहले ही मैच में रनों का पहाड़ बनाएगा, लेकिन उसे शुरुआत से ही झटका लगा। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे जहां खाता खोले बिना आउट हुए तो वहीं रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटे। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। फिर एक छोर से सूर्यकुमार डटे रहे और अंत तक टिककर नाबाद लौटे।
सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए। यह उनका 25वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है। भारतीय कप्तान ने आखिरी पांच ओवरों में गियर बदला जिससे भारत ने अंतिम 30 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि इस दौरान टीम के तीन विकेट भी गिरे। सूर्यकुमार ने इस दौरान कप्तान के तौर पर टी20 में 1000 रन भी पूरे किए। सूर्यकुमार ने सौरव नेत्रवलकर के आखिरी ओवर में 21 रन चुराए जिससे भारत का स्कोर 160 रन के पार पहुंचने में सफल रहा।
4 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
कप्तान के तौर विश्व कप के डेब्यू में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
सूर्यकुमार अपनी पारी के दम पर एक खास उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। सूर्यकुमार टी20 विश्व कप में कप्तान के तौर पर डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार से आगे वेस्टइंडीज के क्रिस गिल हैं जिन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन बनाए थे। सूर्यकुमार इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ने में सफल रहे। बाबर ने 2021 में भारत के खिलाफ नाबाद 68 रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 7
सौरभ नेत्रवलकर
- फोटो : PTI
नेत्रवलकर महंगे साबित हुए
अमेरिका के गेंदबाज नेत्रवल्कर टी20 विश्व कप में सबसे महंगा स्पैल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा। नेत्रवलकर ने भारत के खिलाफ मैच में चार ओवर में 65 रन दिए और एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। नेत्रवलकर ने इस दौरान 16.20 के इकॉनोमी रेट से रन लुटाए। जयसूर्या ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन दिए थे।
विज्ञापन
6 of 7
सूर्यकुमार-अक्षर
- फोटो : PTI
भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश
इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। सूर्यकुमार (84*), तिलक वर्मा (25), ईशान किशन (20) और अक्षर पटेल (14) के अलावा तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। वहीं, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती खाता भी नहीं खोल पाए। अमेरिका के लिए शैडली वान ने चार विकेट लिए जबकि हरमीत सिंह को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
भारतीय गेंदबाजों ने तोड़ी अमेरिकियों की कमर
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई अमेरिकी टीम की भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। उनके लिए मिलिंद कुमार (34), संजय कृष्णमूर्ति (37) और शुभम रंजन (37) ने दमदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। वहीं, दो बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला।