Baba Vanga Predictions 2026: बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणियां एक बार वायरल हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एलिंयस और यूएफओ (UFO) की भविष्यवाणी की हो रही है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि वर्ष 2026 में पहली बार इंसानों का एलियंस का सीधा सामना होगा। यह मानवता के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ होगा। वर्ष 2026 में धरती पर एक विशालकाय अंतरिक्ष यान आएगा, जो ये दिखाएगा कि हम ब्रह्मांड में अकेले नहीं रहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर फिर क्यों अचानक बाबा वेंगा की एलिंयस और यूएफओ की भविष्यवाणी की चर्चा होने लगी है।
दरअसल, दुनिया की सबसे बड़े प्रेडिक्शन मार्केट, पॉलीमार्केट ने हाल ही में अनुमान लगाया है कि एलियंस के होने के आधिकारिक स्वीकृति मिल सकती है, लेकिन इसकी सिर्फ 12 प्रतिशत संभावना है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एलियंस और यूएफओ के बारे में जानकारी दे दी गई थी और साल के आखिर में एलियन और यूएफओ जुड़ी फाइलें और सूचना सार्वजनिक कर दी जाएगी।