Baba Vanga 2024 Predictions: दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शामिल बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। माना जाता है कि बाबा वेंगा की 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसलिए हर साल के अंत में लोग आने वाले साल के बारे में जानने के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों (Baba Vanga Predictions) पर नजर जरूर डालते हैं। जैसा की 2024 आने में अब कुछ ही दिन शोष हैं, ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर आने वाला साल कैसा होने वाला है? आइए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों (Baba Vanga 2024 Predictions) के अनुसार जानते हैं कि आने वाला साल अपने साथ किस तरह की परिस्थितियां लेकर आएगा।
दरअसल भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुशतरोवा था। बुल्गारिया की इस महिला फकीर का जन्म 1911 में हुआ था। 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी और 11 अगस्त 1996 को उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा ने अपने जीवन काल में सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं, जिनमें से कई सच भी साबित हुई हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके द्वारा की गई साल 2024 के लिए भविष्यवाणी।