Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की साल 2026 को लेकर की गईं भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में हैं। इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डरा दिया है। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र की नॉस्त्रेदमस कहा जाता है। दुनियाभर में उनकी भविष्यवाणियों की चर्चा होती है। बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं।
बाबा वेंगा ने कई वर्षों के युद्ध और महामारियों की भविष्यवाणी की है। अब 2026 की शुरुआत होने में सिर्फ दो महीने बचे हैं। इस साल के लिए महायुद्ध, आर्थिक तंगी सहित तमाम तरह की भविष्यवाणियां की गई हैं। आज हम आपको अपनी खबर में बताते हैं कि बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए क्या-क्या भविष्यवाणियां की हैं?