फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga: 2025 खत्म होते-होते सच हो गईं बाबा वेंगा की ये दो डरावनी भविष्यवाणियां! जानिए क्यों डर रही दुनिया

Sun, 30 Nov 2025 03:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Predictions 2025: बाबा वेंगा ने इन प्राकृतिक आपदाओं के बारे में वर्षों पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। बुल्गेरिया की नेत्रहीन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं, जिसकी वजह से वह पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
2025 खत्म होते-होते सच हो गईं बाबा वेंगा की ये दो डरावनी भविष्यवाणियां! - फोटो : अमर उजाला
Baba Vanga Predictions 2025: दुनिया के कई देशों में साल के खत्म होने पर तूफान, बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाकर रख दी है। इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाही है। श्रीलंका में दित्वाह तूफान ने भारी तबाही मचाही है और इस तूफान के कारण 153 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के कई राज्यों में भी इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि साल 2025 में भयानक प्राकृतिक आपदा आएगा, जिससे तबाही मचेगी। अब माना जा रहा है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

इसके साथ ही इथोपिया में 23 नवंबर को ज्वालामुखी हायली गुबी फटा था जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया, जिसका असर भारत तक दिखाई दिया। यह ज्वालामुखी पूरे 12000 साल बाद फटा है। वैज्ञानिकों ने इस घटना को इतिहास में सबसे असाधारण घटनाओं में से एक बताया। बाबा वेंगा ने इन प्राकृतिक आपदाओं के बारे में वर्षों पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। बुल्गेरिया की नेत्रहीन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं, जिसकी वजह से वह पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
2025 खत्म होते-होते सच हो गईं बाबा वेंगा की ये दो डरावनी भविष्यवाणियां! - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना, राजकुमारी डायना की मृत्यु और अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा साल 2025 के लिए भी कईं भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से दो भविष्यवाणी हाल के दिनों में सच हो गई हैं, ऐसा माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
2025 खत्म होते-होते सच हो गईं बाबा वेंगा की ये दो डरावनी भविष्यवाणियां! - फोटो : Freepik
इथियोपिया के उत्तर-पूर्व में स्थित हेयली गुबी ज्वालामुखी अचानक से फट गया था। सोशल मीडिया पर वायरल ज्वालामुखी के वीडियो ने लोगों को दहशत में डाल दिया। वीडियो में धुएं और राख का बादल आसमान तक उठता दिख रहा था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस विस्फोट का असर आसपास के गांवों और किसानों पर भी पड़ा। इस ज्वालामुखी के कारण विमान यात्राओं पर भी रोक लगा दी गईं। 

Viral Video: मौत की मुंडेर पर काम कर रही मां और वीडियो बना रहा है मासूम, बच्चे की आवाज सुनकर रोने लगेंगे आप

4 of 5
2025 खत्म होते-होते सच हो गईं बाबा वेंगा की ये दो डरावनी भविष्यवाणियां! - फोटो : Freepik
वैज्ञानिकों के मुताबिक, आखिरी बार यह ज्वालामुखी हिम युग (Ice Age) के आखिरी में फटा था। ज्वालामुखी के फटने के ठीक बाद लोगों ने बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के बारे में भी चर्चा शुरू कर दी। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2025 वाली एक भविष्यवाणी सच हो गई है। 

Viral Video: किंग कोबरा से भिड़ा शख्स! फन सहलाते ही बदला नाग का रंग, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2025 खत्म होते-होते सच हो गईं बाबा वेंगा की ये दो डरावनी भविष्यवाणियां! - फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2025 में कई बार ज्वालामुखी विस्फोट हो सकते हैं और दुनिया को भयानक प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ सकता है। बाबा वेंगा की पहले भी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसलिए इन घटनाओं को उनकी भविष्यवाणियों से जोड़ा जा रहा है। बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए भी बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें भयानक युद्ध से लेकर मानव की एलियंस से मुलाकात तक शामिल है। अब लोगों के मन में भय और सवाल है कि क्या उनकी 2026 की भविष्यवाणियां भी सच साबित होंगी? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें