फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: सिर्फ 6 साल की बच्ची ने खरीदा 5 करोड़ का घर, जानिए मासूम ने कैसे किया इतना बड़ा काम

Sat, 25 Dec 2021 05:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिर्फ 6 साल की बच्ची ने खरीदा 5 करोड़ का घर - फोटो : Pixabay
दुनिया में हर इंसान चाहता है कि उसका अपना एक खूबसूरत घर हो। एक आम आदमी की जीवन भर की कमाई उसके सपनों का घर बनाने में लग जाती है जबकि कई लोगों की उम्र एक घर बनाने में बीत जाती है। लोग कई सारे उपाय कर रहने के लिए अपने सपनों का घर बनाते हैं, लेकिन अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको पढ़ने के बाद आप खुश भी होंगे और हैरान भी। 

दरअसल सिर्फ 6 साल की एक बच्ची ने अपने भाई और बहनों के साथ मिलकर अपना एक घर खरीदा है। इस घर की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। 6 साल की बच्ची ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 5 करोड़ रुपये का अपना घर खरीदा है। आईए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है और एक 6 साल की बच्चे ने खेलने कूदने की उम्र में कैसे 6 करोड़ रुपये का घर खरीद लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
6 साल की बच्ची ने खरीदा 5 करोड़ का घर - फोटो : Pixabay

6 साल की बच्ची तीन भाई बहन है और तीनों ने मिलने पॉकेट मनी से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये बचाए थे। इसके बाद उनके पिता ने उनकी मदद की और तीनों बच्चों ने मिलकर एक 5 करोड़ रुपये का घर खरीद लिया। अब पढ़ने लिखने और खेलने-कूदने की उम्र में तीनों बच्चे एक शानदार घर के मालिक बन गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
6 साल की बच्ची ने खरीदा 5 करोड़ का घर - फोटो : Pixabay

रुबी नाम की इस 6 साल की बच्ची ने एक मीडिया को बताया कि हम अपना एक खरीदने जा रहे हैं। भाई बहनों ने अपने पिता की पैसे कमाने में सहायता भी की और अपनी पॉकेट मनी से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये बचाए थे जिसके बाद पिता ने इनकी मदद की और इन बच्चों ने मिलकर 5 करोड़ रुपये का घर खरीद लिया। 

4 of 5
6 साल की बच्ची ने खरीदा 5 करोड़ का घर - फोटो : Pixabay
6 साल की रुबी की एक बहन लूसी है और एक भाई गस है। यह सभी ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न से 48 किलोमीटर दूर क्लायड में अपना घर खरीदा है। पिता ने उनको यह खरीदने की सलाह दी थी।  सबसे हैरानी की बात यह कि बच्ची ने भाई-बहनों के साथ मिलकर अपने पॉकेट मनी से घर खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
6 साल की बच्ची ने खरीदा 5 करोड़ का घर - फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में कोरोना महामारी की वजह से घरों की कीमत में भारी गिरावट हुई है। लेकिन जल्द ही इन घरों के दाम फिर बढ़ने वाले हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर कैम मैकलीए ने इन बच्चों को घर खरीदने की प्रेरणा दी। कैम ने बच्चों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया और पॉकेट मनी को बचाने को कहा। ऐसे 6 साल की बच्ची ने 5 करोड़ रुपये का घर खरीद लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें