फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: भारत के इस रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए चाहिए पासपोर्ट और वीजा, जानिए क्या है वजह

Sat, 12 Aug 2023 05:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Atari Railway Station Facts Passengers Need Passport And Visa To Travel - फोटो : iStock
 
Indian Railways: भारत रेलवे दुनिया के बड़े रेलवे में से एक है। भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन माना जाता है। भारतीय रेलवे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया चौथा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है। सभी स्टेशनों के नाम शायद आप जानते भी नहीं होंगे। भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और देश की ट्रेनें, स्टेशन काफी हाइटेक हो चुके हैं। 

वर्तमान समय में भारतीय रेलवे कई हाई स्पीड ट्रेनें चला रहा है। भारतीय रेलवे से करीब 2.50 करोड़ लोग हर दिन यात्रा करते हैं, जबकि 33 लाख टन माल की भी ढुलाई होती है। 8 मई, 1845 को भारतीय रेलवे की स्थापना की गई थी। भारतीय रेलवे का मुख्यालय राजधानी दिल्ली में है। 178 साल पुराना भारतीय रेल आज भी सबसे सस्ता और पसंदीदा परिवहन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक रेलवे स्टेशन हैं, जहां पर जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
Atari Railway Station Facts Passengers Need Passport And Visa To Travel - फोटो : Istock
दरअसल, इस स्टेशन पर पहुंचने के लिए भारतीयों को पाकिस्तानी वीजा की आवश्यकता होती है। यहां पर आप बिना वीजा के नहीं जा सकते हैं। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी है। यह देश का इकलौटा रेलवे स्टेशन हैं, जहां पर वीजा की जरूरत होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
Atari Railway Station Facts Passengers Need Passport And Visa To Travel - फोटो : Istock
यह रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है और उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में है। अब आपके मन में सवाल खड़ा रहा होगा कि जब यह स्टेशन भारत में है, तो यहां जाने के लिए देश के लोगों को वीजा की जरूरत क्यों पड़ती है?
 

4 of 6
Atari Railway Station Facts Passengers Need Passport And Visa To Travel - फोटो : Istock
अटारी रेलवे स्टेशन भारत का हिस्सा है, लेकिन यहां पर जाने के लिए पकिस्तान से इजाजत लेनी पड़ती है। अगर यहां पर आप घूमते हुए मिलते हैं, तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही जुर्माना भी देना पड़ेगा। इस स्टेशन पर जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने पर फॉरेन एक्ट के सेक्शन 14 के अंतर्गत मामला दर्ज हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो दोषी पाए जाने पर जमानत भी मिलने में बहुत मुश्किल होगी और फौजदारी का मुकदमा चलाया जा सकता है।

Trending News: एयरपोर्ट पर हिल रही थी शख्स की पैंट, गार्ड ने डाल दिया जेब में हाथ, निकली खतरनाक चीज
 
विज्ञापन

5 of 6
Atari Railway Station Facts Passengers Need Passport And Visa To Travel - फोटो : Istock
यहां से चलने वाली समझौता एक्सप्रेस इकलौती अंतरराष्ट्रीय ट्रेन थी। अगर आप इससे यात्रा करना चाहते हैं, तो टिकट खरीदने के लिए पासपोर्ट नंबर देना होता है। समझोता एक्सप्रेस के लिए ही इस रेलवे स्टेशन को खोला जाता है। अगर यह ट्रेन लेट होती है, तो भारत और पाकिस्तान दोनों के रजिस्टर में एंट्री लिखी जाती है। यहां पर दिल्ली-अटारी एक्सप्रेस, अमृतसर-अटारी डीईएमयू, जबलपुर-अटारी स्पेशल ट्रेनें भी दिखेंगी, लेकिन इनमें कोई अटारी-लाहौर लाइन से नहीं जाती है। 

Video Viral: पति ने दिया धोखा तो बीवी ने काला जादू कर बना डाला गाय, वायरल होने लगा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Atari Railway Station Facts Passengers Need Passport And Visa To Travel - फोटो : Istock
फिलहाल यह स्टेशन और समझौता एक्सप्रेस दोनों बंद हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करने के बाद पाकिस्तान की तरफ से समझौता एक्सप्रेस को भी बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें