Asmat Tribe: दुनिया में पाई जाने वाली जनजातियों को उनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। दुनिया में रहने वाली आदिवासी प्रजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं। जनजातियां जहां रहती हैं, उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। वहां की सरकारें भी इन प्रजातियों के अधिकारों में दखल नहीं देती हैं। इन जनजातियों में कुछ बेहद खतरनाक होती हैं। इन्हीं में से एक अस्मत जनजाति है जिसे बेहद खूंखार माना जाता है। आइए जानते हैं इस जनजाति के बारे में कुछ रोचक बातें...
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में स्थित न्यू गिनी में अस्मत जनजाति रहती है। इन जनजाति के लोग दुश्मन को मारकर उसके मांस को पकाकर खा जाते हैं। इसके अलावा मृतक की हड्डियों को गहनों की तरह इस्तेमाल करते हैं और उनके सिर को तकिए की जगह लगाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कभी-कभी खोपड़ी तोड़कर बर्तन बना लेते हैं और उसको खाना खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
इस जनजाति के लोग इतने खूंखार होते हैं कि दुश्मन को मारकर जब मांस पकाते हैं, तो उस दौरान उत्सव मनाते हैं। दुश्मनों के दिल में खौफ पैदा करने के लिए जनजाति के लोग ऐसा करते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खौफनाक जनजाति के लोग अपने आपको योद्धा मानते हैं। इस जनजाति के लोग दुश्मन को मारने के बाद उसके सिर के मांस का दावत देते हैं।