Andean Condor: आपने बहुत सारे पक्षी देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं, इतना विशालकाय है कि इसे उड़ता हुआ जानवर भी कहा जाता है। ये अनोखा पक्षी लेटिन अमेरिका के देशों में एंडीज पहाड़ी श्रृंखला के आसपास ऊंचाई पर पाया जाता है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इनकी उम्र भी लगभग इंसानों के बराबर ही होती है। ये पक्षी 75 साल तक जीता है, जिस एंडियन कंडोर (Andean condor) के नाम से जाना जाता है। गिद्ध प्रजाति का ये पक्षी जब अपने पंखों को फैलाता है तो इसका फैलाव करीब 11 फीट तक होता है। साथ ही इसका वजन 15 किलो तक होता है।
ये पक्षी आमतौर पर एंडीज पर्वत श्रृंखला के आसपास पाया जाता है। एंडीज पर्वत श्रृंखला दुनिया में सबसे लंबी है और कई देशों तक फैली है, ये अपना घोंसला भी बहुत ऊंचाई पर ही बनाता है। कई बार ये अपने वजन से भी ज्यादा खा लेता है, ऐसे में ये आराम करता है।