फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: दिल्ली में स्कूल खोलने पर फैसला आज, मॉस्को रवाना होंगे जयशंकर, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 07 Nov 2022 07:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मौसमी परिस्थितियों के अनुकूल होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में लगातार दूसरे दिन सुधार हुआ। सुधार होते ही केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता एजेंसी सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण वापस लेने की घोषणा कर दी। ग्रैप के चौथे दौर के प्रतिबंध हटाए जाने के बाद दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को खोलने और दफ्तरों में फिर से 100 फीसदी उपस्थिति लागू करने के बारे में सरकार आज फैसला ले सकती है। वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए भारत विशिष्ट रूप से मजबूत और प्रभावशाली स्थिति में है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर सात और आठ नवंबर को रूस का दौरा करेंगे। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उप प्रधानमंत्री एवं व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ बातचीत करेंगे। जयशंकर के मॉस्को दौरे से राहत की खबर मिलने पर पूरी दुनिया की निगाह है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था पर आज फैसला सुनाएगा। ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने 27 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : एएनआई

ग्रैप का चौथा चरण हटा, दिल्ली में स्कूल खोलने पर फैसला आज
मौसमी परिस्थितियों के अनुकूल होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवाओं में लगातार दूसरे दिन सुधार हुआ। सुधार होते ही केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता एजेंसी सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण वापस लेने की घोषणा कर दी। ग्रैप के चौथे दौर के प्रतिबंध हटाए जाने के बाद दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को खोलने और दफ्तरों में फिर से 100 फीसदी उपस्थिति लागू करने के बारे में सरकार आज फैसला ले सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस बारे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में शीर्ष अधिकारियों की बैठक में फैसला होगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
एस जयशंकर - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

रूस-यूक्रेन में सुलह कराने के लिए दुनिया की निगाहें भारत पर, आज जयशंकर होंगे रवाना
रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए भारत विशिष्ट रूप से मजबूत और प्रभावशाली स्थिति में है। रूस का रणनीतिक साझीदार होने के साथ रूस का पुराना और सच्चा दोस्त होने के अलावा विश्व राजनीति में बढ़ती धमक के बूते भारत ने आठ माह पुराने संघर्ष की समाप्ति की उम्मीद जगा दी है। इन उम्मीदों के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर सात और आठ नवंबर को रूस का दौरा करेंगे। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और उप प्रधानमंत्री एवं व्यापार और उद्योग मंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ बातचीत करेंगे। जयशंकर के मॉस्को दौरे से राहत की खबर मिलने पर पूरी दुनिया की निगाह है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था पर आज फैसला सुनाएगा। ईडब्ल्यूएस कोटे की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर लंबी सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने 27 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ को यह तय करना है कि क्या ईडब्ल्यूएस कोटे से संविधान के बुनियादी ढांचे का उल्लंघन होता है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
शिव नगरी की छटा... - फोटो : अमर उजाला

राजराजेश्वर की नगरी में आज उतरेगा देवलोक
देव दीपावली के अवसर पर राजराजेश्वर शिव की नगरी में आज देवलोक उतर आएगा। सुरसरि की लहरों पर दीपमालाएं इठलाएंगी। देव दीपावली पर दुनिया भव्य और दिव्य काशी का नव्य स्वरूप निहारेगी। शाम ढलते ही उजालों की बरसात से शिवनगरी नहा उठा उठेगी। घाट से शहर की गलियों की राहें जुड़ेंगी और जन सहभागिता से विराट व रंगीले उत्सव में चार चांद लगेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश में आज केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे 5 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मध्यप्रदेश को आज बड़ी सौगात देने वाले हैं। गडकरी 5315 करोड़ रुपये लागत की 543 किलोमीटर लंबी 13 सड़क परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
ED - फोटो : फाइल फोटो

डीके शिवकुमार आज नहीं होंगे ईडी के सामने पेश
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार नेशनल हेराल्ड मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में डीके शिवकुमार और उनके सांसद भाई डीके सुरेश को भी तलब किया है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
एलन मस्क। - फोटो : सोशल मीडिया

एलन मस्क की नई घोषणाएं, ट्विटर पर लंबे लेख, कंटेंट से पैसा कमाने का मिलेगा अवसर
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में ट्विटर के आठ डॉलर में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन की शुरुआत के साथ ही कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने कई नई घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर जल्द ही लंबे लेख प्रकाशित करने का विकल्प मिलेगा। इससे यूजर्स को अपनी लंबी बातें नोटपैड पर लिखकर उनका स्क्रीन शॉट पोस्ट करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही ट्विटर पर सामग्री पोस्ट करने वाले क्रिएटर्स को पैसा कमाने का मौका मिलेगा।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
एसबीआई। - फोटो : सोशल मीडिया

सर्वाधिक लाभ कमाकर एसबीआई ने रिलायंस को पछाड़ा
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने दूसरी तिमाही में फायदा कमाने के मामले में सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि (आरआईएल) को पीछे छोड़ दिया है। एसबीआई ने जुलाई-सितंबर में 14,752 करोड़ का फायदा कमाया है जबकि आरआईएल ने 13,656 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

एक साथ दो जगह नौकरी, तो जानें कर देनदारी का गणित
मूनलाइटिंग यानी एक साथ दो जगह नौकरी करने को लेकर कई कंपनियां नरम रुख अपना रही हैं तो कई विरोध कर रही हैं। आयकर विभाग ने भी इस पर टैक्स को लेकर कर्मचारियों को चेतावनी दी है। यानी करदाता मूनलाइटिंग से अतिरिक्त कमाई करता है तो उसे इस पर भी टैक्स का भुगतान करना होगा। दरअसल, आयकर कानून में मूनलाइटिंग का अलग से कोई उल्लेख नहीं है। लेकिन, करदाता दूसरे नियोक्ता से वेतन या पेशेवर शुल्क के रूप में कमाई करता है तो अतिरिक्त आय पर टैक्स का भुगतान करना होगा।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई को तालिबान ने हवाई अड्डे से हिरासत में लिया
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई महमूद करजई को काबुल हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया। खामा प्रेस ने रविवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि तालिबान की खुफिया सेवा ने उन्हें काबुल हवाई अड्डे से हिरासत में लिया था क्योंकि वह दुबई जाने वाली एरियाना एयरलाइंस की उड़ान में सवार थे।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
Imran Khan - फोटो : ANI

इमरान पर हमले में मेजर जनरल पर केस दर्ज करने से पुलिस का इनकार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन भी हत्या की साजिश के आरोप में केस दर्ज नहीं किया। इसे लेकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, पुलिस पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने को तैयार है, लेकिन मेजर जनरल फैजल नसीर के खिलाफ शिकायत नहीं लेना चाहती।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें