Aliens Area 51: रहस्यमयी जगहों से दुनिया भरी पड़ी है। इन्हीं जगहों में अमेरिका का एरिया-51 भी शामिल है जहां कड़ी सुरक्षा रहती है। अमेरिका की इस जगह पर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है और उन पर प्रयोग हो रहा है। इस जगह को गुप्त रखा गया था और इसके बारे में अमेरिका के लोग भी जानते थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार इस जगह में बारे में बताया।
अब एरिया-51 में काम कर चुके एक पूर्व इंजीनियर ने हैरान करने वाला दावा किया है। पूर्व इंजीनियर का दावा है कि अमेरिकी ने यहां एलियंस को बंदी बनाकर रखा हुआ है। बिल यूहाउस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अमेरिका की इस खुफिया साइट पर काम किया है और यहां पर सच में एलियंस थे। आइए जानते हैं कि एरिया-51 में काम करने वाले पूर्व इंजीनियर ने क्या-क्या दावा किया है।