फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: इस कपड़े के हैं कान और सुनता है दिल की धड़कन, जानिए कैसे करता है काम

Mon, 02 May 2022 01:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इस कपड़े के हैं कान और सुनता है दिल की धड़कन - फोटो : Pixabay
Amazing Facts of Clothes: इस दुनिया में कई चीजे हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। अब इंसान के अलावा कपड़े भी हमारी बातें सुन सकते हैं। इसके अलावा शोर हो रहा है या शांति है कपड़ों से भी इसकी जानकारी मिलेगी। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के वैज्ञानिकों ने एक स्मार्ट कपड़े को तैयार किया है जो आवाज को पहचान सकता है। वैज्ञानिकों द्वारा डिजाइन किया गया फैब्रिक माइक और स्पीकर की तरह काम करता है। इंसानों की आवाज, पक्षियों की चहकनेऔर उड़ते पत्तों की आवाजों को भी आसानी से पहचान लेता है। 

यह रिसर्च नेचर जनरल में प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च के मुताबिक, इन फाइबर्स को एक कपड़े में बुना गया है जो आवाज को सुन सकते हैं। यह एक खास मैटेरियल से बनाया गया है जिससे इलेक्ट्रिकल सिग्नल रिलीज होता है। इससे यह पता चलता है कि किसी व्यक्ति के दिल की धड़कन कैसी चल रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह आवाज और शोर के बीच फर्क समझता है। 
विज्ञापन

2 of 7
इस कपड़े के हैं कान और सुनता है दिल की धड़कन - फोटो : Pixabay
जानिए कैसे काम करता है कपड़ा?

शोधकर्ताओं ने बताया है कि आवाज और कपड़ों के बीच सदियों से संबंध है। उनका कहना है कि यह कपड़ा घर की शांति और ट्रैफिक के शोर तक को भी सुन सकता है। सबसे खास बात यह है कि किस दिशा से आवाज आ रही है यह भी कपड़ा बताता है। इस फाइबर से बनी शर्ट को कोई शख्स पहनता है, तो उसके हार्टबीट के बारे में भी पता चलता है। वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग भी किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
इस कपड़े के हैं कान और सुनता है दिल की धड़कन - फोटो : Pixabay
ट्वारन नाम के मैटेरियल और कॉटन से इस कपड़े को बनाया गया है। इन धागों का संयोजन साउंड एनर्जी को वाइब्रेशन में परिवर्तित कर देता है। पीजोइलेक्ट्रिक मैटेरियल से बने एक खास फाइबर का इस कपड़े में इस्तेमाल किया गया है। इस मैटेरियल को दबाने और मोड़ने पर वोल्टेज उतपन्न होता है जिसके बाद इन सिग्नल्स को एक डिवाइस के माध्यम से रिकॉर्ड कर पढ़ा जाता है।

4 of 7
इस कपड़े के हैं कान और सुनता है दिल की धड़कन - फोटो : Pixabay
यह फैब्रिक माइक की तरह काम करता है और कई रेज और लेवल की आवाज को पकड़ सकता है। अब शोधकर्ता एक ऐसे कम्प्यूटर डिवाइस को बना रहे हैं जो बैकग्राउंड में होने वाले शोर को आसानी से पकड़ सकता है। खास फाइबर्स को कपड़े में बुनकर पहनने पर एक नार्मल कपड़े की तरह ही महसूस होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
इस कपड़े के हैं कान और सुनता है दिल की धड़कन - फोटो : Pixabay
खास तरह के फाइबर्स का इस्तेमाल कर बनाए गए शर्ट को एक इंसान को पहनाया गया था। इसके साथ ही उसके दिल की धड़कन कैसी ही उसको भी समझा गया। इसकी मदद से दिल के वाॅल्ब के बंद होने की आवाज को भी सुन सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
इस कपड़े के हैं कान और सुनता है दिल की धड़कन - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने बताया है कि इस खास फैब्रिक से बने हुए शर्ट को इंसान पहनता है, तो उसकी स्किन उसके संपर्क में रहती है जिससे हार्टबीट को माॅनिटर कर सकते हैं। इसको रियलटाइम में समझ सकते हैं और एम्प्लिफाइ किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस कपड़े के हैं कान और सुनता है दिल की धड़कन - फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस फैब्रिक से बनाए गए कपड़े दिल की बीमारी समेत कई रोगों को जल्द डिटेक्ट कर सकते हैं। जो लोग सुन नहीं सकते हैं इस फैब्रिक से साउंड को एम्प्लिफाई किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें