फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

Mon, 30 May 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : डेलीमेल
भालू पालतू जानवर नहीं है, लेकिन एक रूसी दंपति के घर ठीक 'बलू' जैसा भालू देखा जा सकता है।
विज्ञापन

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

2 of 11
- फोटो : डेलीमेल
7 फीट लंबा, 136 किलोग्राम वजनी 23 वर्षीय भालू इस परिवार इकलौटा 'बेटा' है। नाम है स्टीपन। 'बेटा' इसलिए, क्योंकि भालू पालने वाले दंपति की खुद की कोई औलाद नहीं है। इसी को अपना बेटा माना है।
विज्ञापन

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

3 of 11
- फोटो : डेलीमेल
स्वेतलाना और यूरीय पांतेलींको रूसी दंपति हैं। इस जोड़े ने स्टीपन को तब गोद लिया था जब ये बहुत छोटा बच्चा था। महज 3 महीने का था।

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

4 of 11
- फोटो : डेलीमेल
स्टीपन की गतिविधियां किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ला देती है। ये इतना क्यूट है कि पूछो मत! स्टीपन को देखकर हाल ही में आई हॉलीवुड फिल्म 'द जंगल बुक' में दिखाए गए मोगली के साथी भालू 'बलू' की याद आनी तय है।
विज्ञापन

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

5 of 11
- फोटो : डेलीमेल
शाम के वक्त जब पति-पत्नी टीवी देखने बैठते हैं तो स्टीपन भी सोफे में अपने लिए जगह बना लेता है और छोटे बच्चे की तरह कभी लिपटकर तो कभी सीधे बैठकर टीवी देखता है।
विज्ञापन

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

6 of 11
- फोटो : डेलीमेल
स्टीपन खाने का बहुत शौकीन है। डाइनिंग टेबल पर साथ में बैठकर खाना खाता है। वैसे स्टीपन की एक दिन की डाइट अफोर्ड करना हर किसी के वश की बात नहीं हो सकती। करीब 25 किलो मछलियां, सब्जियां और अंडे स्टीपन की डाइट हैं। स्टीपन को दलिया भी पसंद है। लेकिन खाने के बाद कुछ मीठे के तौर पर रबड़ी वाला दूध तो चाहिए ही चाहिए।
विज्ञापन

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

7 of 11
- फोटो : डेलीमेल
स्वेतलाना और यूरीय पांतेलींको इसे अपने बच्चे तरह मानते हैं तो स्टीपन भी वैसे ही बर्ताव करता है। उनसे लिपटता है। चाटने लगता है। और जादू की झप्पी देते वक्त तो इतना क्यूट लगता है कि पूछो ही मत!

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

8 of 11
- फोटो : डेलीमेल
स्टीपन जिम्मेदार भी है। फुलवारी में पानी देने का जिम्मा स्टीपन पर ही है।

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

9 of 11
- फोटो : डेलीमेल
शौक भी गजब के पाल रखे हैं। जनाब फुटबॉल खेलते हैं। और ये काम रोज का है।

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

10 of 11
- फोटो : डेलीमेल
स्टीपन को पालने वाली दंपति ने बताया कि उन्हें वो जंगल में तब मिला जब अपनी मां से बिछड़ने के बाद शिकारियों के हाथ लगा था। वो महज 3 महीने का था और बहुत बुरी हालत में था।
विज्ञापन

मोगली के 'बलू' जैसा असली भालू, इंसानों जैसे सारे काम करता है

11 of 11
- फोटो : डेलीमेल
ये जोड़ा स्टीपन की तारीफ करते नहीं थकता है। दोनों बताते हैं कि स्टीपन स्वभाव से बहुत ही सज्जन है। उसने आज तक दांत तक नहीं चुभोया। उसे पिकनिक पर जाना बहुत पसंद है। घर हो या बाहर स्टीपन कभी परेशान नहीं करता है। स्टोरी सोर्स-डेलीमेल

वेरी इंटेलीजेंट एंड क्यूट स्टीपन का दिल लुभाने वाला वीडियो यहां देखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें