इमूू, शुतुरमुर्ग के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है। इसकी ऊंचाई करीब दो मीटर होती है। यह भी शुतुरमुर्ग के समान पंख होते हुए भी उड़ नहीं सकता। यह एक भारी, लेकिन बड़ा फुर्तीला पक्षी है।
विज्ञापन
2 of 3
emu
नर तथा मादा दोनों के गले के पास एक विचित्र सी थैली होती है, जिसमें हवा भरकर यह अनोखी आवाज निकालते हैं। यह आसानी से पचास किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से भाग सकता है। यह पक्षी घासफूस, फल-फूल और जंगली वनस्पतियों के साथ ही साथ छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े खाता है।
एक इमू पक्षी का जीवनकाल 35 वर्ष तक का होता है। मादा करीब 36 माह में अंडा देने के लायक हो जाती है, यह अपने जीवन काल में 20-60 अंडे देती है। अंडों को नर इमू ही सेता है।