Area 51 Earthquake: संयुक्त राज्य अमेरिका(United States of America) के एरिया 51 के पास 24 घंटे के भीतर कम से कम 17 बार भूकंप दर्ज किए गए। इसने वैज्ञानिकों ने ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता 2.5 से 4.4 के बीच रही, जबकि सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक की गहराई करीब 2.5 मील थी।
क्यों असामान्य हैं ये भूकंप?
भूकंपीय गतिविधियों के इस समूह को आमतौर पर अर्थक्वेक स्वॉर्म कहा जाता है, जिन्हें टेक्टोनिक रूप से सक्रिय क्षेत्रों में असामान्य नहीं माना जाता। हालांकि, रिपोर्टों में दावा किया गया कि इनमें से कुछ भूकंपों की अपेक्षाकृत कम गहराई इस क्षेत्र के लिए असामान्य है, क्योंकि यहां आमतौर पर भूकंप पृथ्वी की पपड़ी के भीतर अधिक गहराई पर आते हैं।