Polar Bear Black Skin: बर्फ से ढकी दुनिया में जब एक विशालकाय सफेद भालू धीरे-धीरे चलता नजर आता है, तो पहली नजर में यही लगता है कि वह पूरी तरह बर्फ जैसा सफेद है। लेकिन प्रकृति की यह तस्वीर जितनी सीधी दिखती है, असल में उतनी है नहीं। ध्रुवीय भालू यानी पोलर बियर की असलियत जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे, क्योंकि उसका “सफेद” होना एक तरह का भ्रम है। जी हां, ये सफेद और खूबसूरत दिखने वाले खतरनाक शिकारी जैसे दिखते हैं असल में वैसे बिल्कुल नहीं है। आइए जानते हैं इतनी खूबसूरती के पीछे छिपा रोचक सच।