फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens News: क्या एलियंस ने इसानों से किया था संपर्क? आखिर क्या है इसके पीछे का रहस्य

Sun, 01 Jun 2025 02:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Aliens News: ब्रह्मांड अनंत और असीमित है। ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। अभी भी इनसे पर्दा नहीं उठाया जा सका है। इन्हीं रहस्यों में से एक यह है कि क्या पृथ्वी के अलावा भी किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है? या कोई एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल एडवांस लाइफ ब्रह्मांड में किसी ग्रह पर मौजूद होगी?
विज्ञापन
1 of 5
क्या एलियंस ने इसानों से किया था संपर्क? - फोटो : Adobe Stock
Aliens News: ब्रह्मांड अनंत और असीमित है। ब्रह्मांड रहस्यों से भरा हुआ है। अभी भी इनसे पर्दा नहीं उठाया जा सका है। इन्हीं रहस्यों में से एक यह है कि क्या पृथ्वी के अलावा भी किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है? या कोई एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल एडवांस लाइफ ब्रह्मांड में किसी ग्रह पर मौजूद होगी? इन सवालों के जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। 

हालांकि, इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जिन्होंने उस दौरान एलियंस जीवन को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्हीं में से एक है वाओ सिग्नल। बताया जाता है कि वाओ सिग्नल के माध्यम से एलियंस ने पृथ्वी पर इंसानों के साथ संपर्क करने की कोशिश की थी। आज हम आपको अपनी खबर में रहस्यमयी वाओ सिग्नल के बारे में बताएंगे।  
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या एलियंस ने इसानों से किया था संपर्क? - फोटो : Adobe Stock
15 अगस्त 1977 को अमेरिका के ओहाइओ (Ohio) राज्य में स्थित एक विश्वविद्यालय के बिग इयर टेलीस्कोप ने एक अज्ञात सिग्नल को पकड़ा था। यह रहस्यमयी सिग्नल करीब 200 प्रकाश वर्ष दूर से आया था। जब इस सिग्नल को वैज्ञानिक जेरी एहमन ने डिकोड किया, तो उन्हें काफी हैरानी हुई। सिग्नल को डिकोड करने के बाद उन्होंने एक खास कूट चिह्न 6EQUJ5 पर लाल रंग से घेरा बनाकर उसके पास Wow! लिख दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या एलियंस ने इसानों से किया था संपर्क? - फोटो : Adobe Stock
इस सिग्नल की व्याख्या के बाद कई खगोलविदों ने यह संभावना जताई कि हो सकता है कि इसे किसी एडवांस एलियन जीवन ने हमसे संपर्क करने के लिए भेजा हो। उस दौरान सिग्नल को डीकोड करने पर वैज्ञानिकों को ऐसी कई बातें पता चलीं जो इस बात की ओर इशारा कर रही थीं कि इसे एक एडवांस एलियन जीवन ने हम तक भेजा था। इस घटना को हुए आज 40 से भी ज्यादा साल बीत गए हैं।

Viral Video: शख्स के बुलेट स्टार्ट करते ही लग गई आग, फिर हुआ कुछ ऐसा, वायरल वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

4 of 5
क्या एलियंस ने इसानों से किया था संपर्क? - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, उसके बाद से अब तक कोई भी ऐसा सिग्नल वैज्ञानिकों को प्राप्त नहीं हुआ है, जो एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल लाइफ की मौजूदगी का सबूत देता हो। इसी वजह से वाओ सिग्नल को लेकर कई लोग इस बात की प्रबल दावेदारी करते हैं कि इसे एलियंस ने इंसानों तक भेजा था।

Baba Vanga Predictions: कोरोना वायरस को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कब आएगी अगली लहर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या एलियंस ने इसानों से किया था संपर्क? - फोटो : Freepik
सिंग्नल को लेकर शोध में हुआ ये खुलासा

वाओ सिग्नल को कुछ साल पहले एंटोनियो पेरिस की टीम का एक रिसर्च पेपर वाशिंगटन एकेडमी ऑफ साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ था। उस पेपर में इस बात का उल्लेख किया गया था कि वाओ सिग्नल किसी एलियंस से नहीं बल्कि यह एक धूमकेतु से हमारे पास आया था। जर्नल में इस बात को भी बताया गया था कि वाओ संकेत की फ्रिक्वेंसी 1420 MHz थी, जो कि हाइड्रोजन गैसों के उत्सर्जन आवृत्ति के बराबर है। धूमकेतु पर स्थित हाइड्रोजन के बादल इसी तरह के संकेत ट्रांसमिट करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें