फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: दुनिया के ऐसे रहस्य जिन्हें सिर्फ सुलझा सकते हैं एलियंस, जानिए इनके बारे में

Wed, 08 Dec 2021 02:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
दुनिया के ऐसे रहस्य जिन्हें सिर्फ सुलझा सकते हैं एलियंस - फोटो : iStock
दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। इनमें से कुछ रहस्यों को इंसानों ने सुलझा लिया है, लेकिन अभी भी कई रहस्य हैं जिन्हें सुलझाना बाकी है। इनमें कुछ रहस्य ऐसे हैं जो वैज्ञानिकों के लिए एक अबूझ पहेली है। कहा जाता है कि इन रहस्यों को एलियन ही सुलझा सकते हैं। आईए जानते हैं आखिर कौन से ऐसे रहस्य हैं जो इंसानों के लिए सुलझाना मुश्किल है। 

ताओस हम्म (गूंज)

ताओस न्यू मेक्सिको का एक छोटा सा शहर है जिसकी एक रहस्य की वजह से पूरी दुनिया में चर्चा होती है। ताओस शहर के बाहरी इलाकों में डीजल इंजन की आवाज सुनाई पड़ती है। इस आवाज को कोई भी शख्स साफ तौर पर सुन सकता है, लेकिन इस आवाज का स्त्रोत क्या है इस बारे में अभी तक कोई भी नहीं पता लगा पाया। इस आवाज को पकड़ने के लिए कई डिटेक्टिव मशीनों का भी इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। इस रहस्यमयी आवाज को ताओस हम्म (गूंज) के नाम से लोग जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 3
दुनिया के ऐसे रहस्य जिन्हें सिर्फ सुलझा सकते हैं एलियंस - फोटो : iStock
वॉयनिश लिपि

इटली की राजधानी रोम में वॉयनिश लिपि मिली थी, लेकिन इसे आज तक कोई नहीं पढ़ पाया है। इनकी किताबों पर बनी तस्वीरों से कुछ जानकारियां जरूर मिली हैं। इतिहासकारों के मुताबिक, यह किताब करीब 600 साल पुरानी हो सकती है। कार्बन डेटिंग की वैज्ञानिक विधि से इसके बारे में जानकारी मिली है कि यह 15वीं सदी में लिखी गई है, लेकिन इसकी भाषा के बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
दुनिया के ऐसे रहस्य जिन्हें सिर्फ सुलझा सकते हैं एलियंस - फोटो : iStock
क्रिप्टोस

वर्जिनिया के लांगले में सीआईए का हेडक्वार्टर स्थित है जिसके बाहर एक आकृति बनी है। इस आकृति की सतह पर कोडेड खुदाई की गई है जिसे क्रिप्टोस कहा जाता है। इनमें से लिखे तीन कोड को सीआईए के अधिकारियों ने डीकोड कर दिया है, लेकिन चौथे कोड को आज तक कोई डिकोड नहीं कर पाया है। बताया जाता है कि इस आकृति का निर्माण अमेरिकी कलाकार जिम सनबॉर्न ने कराया था। इस रहस्य का आज तक कोई भी नहीं पता कर पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें