फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: UFO और एलियंस पर अमेरिका की टॉप स्पाई चीफ का बड़ा दावा, दुनिया में मची खलबली

Wed, 08 Dec 2021 11:18 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
UFO और एलियंस पर अमेरिका की टॉप स्पाई चीफ का बड़ा दावा - फोटो : iStock
दुनियाभर में एलियंस को लेकर समय-समय पर नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। अब इस बीच अमेरिका की टॉप स्पाई चीफ ने बड़ा दावा किया है जिसके बाद दुनियाभर में खलबली मच गई है। उनका दावा है कि युद्धक विमानों के पास देखे गए और अमेरिकी पायलटों ने जिस UFO को रिकॉर्ड किया गया है वह एलियंस के विमान हो सकते हैं। अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक एवरिल हैन्स ने यह बातें एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। नेशनल इंटेलिजेंस अमेरिका के FBI और CIA समेत सभी 16 अमेरिकी जासूसी एजेंसियों की देखरेख करता है। 

एविरल हैन्स ने UFO को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए यह बातें कहीं। यह अब अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय हो गया है। पेंटागन ने इसी साल UFO पर एक रिपोर्ट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि आसमान में अंजान उड़ने वाली चीजों और अमेरिका के सैन्य पायलटों का आमना सामन हुआ है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 17 साल में धरती पर 144 बार UFO देखे गए हैं। लेकिन इनका एलियंस से कोई संबंध नहीं जोड़ा गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
UFO और एलियंस पर अमेरिका की टॉप स्पाई चीफ का बड़ा दावा - फोटो : iStock
नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक ने UFO की इन घटनाओं को एलियंस से जोड़ा है। उन्होंने माना कि पायलटों के साथ हुईं यह घटनाएं अभी तक रहस्य हैं जिसको खुफिया एजेंसिया अभी समझ नहीं पा रही हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस मामले में ज्यादा जांच करने की आवश्यकता है। उड़ान को लेकर सभी की चिंतित हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
UFO और एलियंस पर अमेरिका की टॉप स्पाई चीफ का बड़ा दावा - फोटो : iStock
एविरल हैन्स ने कहा कि कुछ ऐसा है जो बाहरी दुनिया से जुड़ा हुआ है। इस सवाल को हम समझ नहीं पा रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के किसी वरिष्ठ अधिकारी ने पहली बार UFO और एलियंस पर खुलकर बात की है। 

4 of 5
UFO और एलियंस पर अमेरिका की टॉप स्पाई चीफ का बड़ा दावा - फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि बेहतर टीम की जरूरत है जो अच्छे से इस मामले की जांच करे। माना जा रहा है कि अमेरिकी अधिकारी इस मामले की जांच के लिए एक स्थायी कार्यालय बनाने पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UFO और एलियंस पर अमेरिका की टॉप स्पाई चीफ का बड़ा दावा - फोटो : iStock
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने कुछ सालों में आसमान मे अनसुलझी वस्तुओं को देखा है। उनकी तरफ से इनकी तस्वीरें भी जारी की गई हैं जिसे कथित UFO माना जाता है। बहुत लोग मानते हैं कि यह एलियंस का विमान हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें