एलियंस (Aliens) के अस्तित्व को लेकर दुनियाभर में बहस जारी है। वैज्ञानिक भी एलियंस के बारे में जाच कर रहे हैं कि क्या सच में उनका अस्तित्व है। दुनियाभर में एलियंस (Aliens) और यूएफओ (UFO) को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं, लेकिन बीते कुछ समय से एलियंस की मौजूदगी की चर्चा तेज हो गई है। एलियंस को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया गया है।
अब तुर्की से कुछ रहस्यमयी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरत में पड़ गए हैं। यहां पर दिन में ही आसमान से एलियंस ने तेज रोशनी भेजा है। फिलहाल अभी फिल्मों में ही ऐसा नजारा लोगों को देखने को मिला था। यहां पर दिन में ही आसमान से तेज रोशनी आती देख लोग हैरान रह गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एलियंस ने आसमान में तेज रोशनी जलाई है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?