Alien UFO Crashed Into Pacific Ocean: एलियंस को लेकर आए दिन अलग-अलग दावे किए जाते हैं। अंतरिक्ष में एलियंस की मौजदूगी सबसे बड़ा रहस्य है। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने में लगे हुए हैं, लेकिन एलियंस को लेकर उन्हें अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। लेकिन आए दिन एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। कुछ लोगों ने धरती पर एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। अब इस बीच हार्वर्ड के एक वैज्ञानिक ने दूसरी दुनिया के जीव को लेकर नया दावा किया है।
वैज्ञानिक ने दावा करते हुए कहा कि एलियंस के एक विमान (UFO) के प्रशांत महासागर में क्रैश होने की संभावना है। वैज्ञानिक इस दावे को साबित करने के लिए एक मिशन की तैयारी में लगे हुए हैं। अब आने वाले समय में ही पता चल पाएगा कि वैज्ञानिक के दावे में कितनी सच्चाई है। आइए जानते हैं कि उन्होंने एलियन को लेकर क्या दावे किए हैं...