Alien News in Hindi: दुनियाभर में एलियंस को लेकर बहस तेज हो गई है। एलियंस को लेकर आए दिन कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। दुनियाभर में कई बार लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।
अब इस बीच एक यूएफओ एक्सपर्ट ने चौंकाने वाला दावा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यूएफओ एक्सपर्ट का दावा है कि धरती पर महासागरों के नीचे एलियन रहते हैं। उन्होंने बताया है कि वह सुरक्षित रहने के लिए ऐसा करते हैं। एक्सपर्ट का दावा है कि हमेशा से एलियन यहीं पर मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि यूएफओ ने क्या-क्या दावे किए हैं।