Alien News: क्या ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व है? सालों से यह सवाल बना हुआ है। इस सवाल को अभी तक वैज्ञानिक सुलझा नहीं पाए हैं। अक्सर एलियंस को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। अब इस बीच एक खबर सामने आई है, जो बेहद हैरान करने वाली है। साथी ही इसने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, अमेरिका के एरिजोना वायुसेना प्रशिक्षण रेंज के पास एक यूएफओ यानी एलियन स्पेसक्राफ्ट ने एक अमेरिकी सैन्य जेट पर हमला कर दिया, जिसमें वह क्षतिग्रस्त हो गया था। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में इसके संकेत मिले हैं।
इस नई रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ है कि एक यूएफओ ने एरिजोना के ऊपर एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को टक्कर मार दी। इससे पायलट की सुरक्षा करने वाला कैनोपी टूट गया, जिसके कारण 63 मिलियन डॉलर के सैन्य विमान को नीचे उतरना पड़ा। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के मुताबिक, 19 जनवरी 2023 को एक नारंगी-सफेद यूएएस ने एफ-16 वाइपर फाइटर जेट को टक्कर मार दी थी। यूएएस का मतलब है मानवरहित हवाई प्रणाली, जिसे ड्रोन के तौर जाना जाता है। दस्तावेजों में बताया गया है कि इस टक्कर के बाद एक दिन में वायुसेना के बैरी गोल्डवाटर रेंज के ऊपर तीन और अज्ञात विमानों को देखा गया। जहां पर लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हुआ था।