एलियंस न्यूज: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक सालों से तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। अब इस बीच एक अमेरिका के पूर्व सैन्य अधिकारी एलेक्स कोलियर ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने हाल ही में बताया कि 1980 के दशक में वह दो नीले रंग के एलियंस से मिले थे। अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर पायलट के तौर पर एलेक्स कोलियर ने कार्य किया है।
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अक्सर एलियन और यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। कई लोगों ने ऐसे दावे किए, जो बेहद हैरान करने वाले हैं। कोई कहता है कि एलियंस का उनका अपहरण कर लिया था, तो कुछ लोग कहते हैं कि उन्होंने एलियंस को देखा है। अमेरिकी पूर्व सैन्य अधिकारी के दावे ने लोगों को हैरान कर दिया है।