फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: जानिए धरती पर कौन करना चाहता है कब्जा, एलियन दे रहे चेतावनी, वैज्ञानिक का चौंकाने वाला दावा

Wed, 15 Jun 2022 11:29 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जानिए क्यों एलियन दे रहे चेतावनी - फोटो : iStock
Alien News in Hindi: वैज्ञानिक ब्रह्मांड में सालों से अलग-अलग ग्रहों पर एलियन और जीवन की खोज रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। अब इस बीच एक प्रोफेसर ने ऐसा दावा किया है जो बेहद हैरान करने वाले हैं। दुनिया में आए दिन एलियंस के बारे में कई अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। दुनियाभर में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का दावा किया है। कई बार लोगों ने धरती पर एलियन के हमला करने का भी दावा किया है। लेकिन इस बार वैज्ञानिक के दावे ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। 

वैज्ञानिक ने दावा करते हुए कहा कि सरीसृप प्रजाति (Reptile) इंसानों को नियंत्रण करने की कोशिश में लगी है। उन्होंने इस सरीसृप प्रजाति को बेहद आक्रामक बताया है। उनका कहना है कि उसकी योजना दुनियाभर में फांसीवादी कानून व्यवस्था को स्थापित करने का है। 
विज्ञापन

2 of 7
जानिए क्यों एलियन दे रहे चेतावनी - फोटो : iStock
एक्सोपोलिटिक्स विशेषज्ञ डॉ माइकल सल्ला ने क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डॉक्टर की योग्यता ली है। डॉ माइकल सल्ला ने यह हैरान करने वाला दावा किया है। माइकल सल्ला इस पर रिसर्च कर रहे हैं कि मानव राजनीति को एलियन कैसे प्रभावित कर सकते हैं? 
विज्ञापन

3 of 7
जानिए क्यों एलियन दे रहे चेतावनी - फोटो : iStock
एक्सोपोलिटिक्स विशेषज्ञ ने एलियन से जुड़ कई किताब भी लिखी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी हैरान करने वाली थ्योरी भी दुनिया के सामने रखा है। हाल ही में उन्होंने एक नई थ्योरी दी है। उन्होंने एक मीडिया से बात करते हुए दावा किया था कि दुनिया में एलियन की कई प्रजातिया हैं। उनका कहना है यह एलियन प्रजातियां इंसानों के संपर्क में हैं। इन एलियन ने चेतावनी दी है कि सरीसृप एलियन धरती पर कब्जा करना चाहते हैं। 

4 of 7
जानिए क्यों एलियन दे रहे चेतावनी - फोटो : iStock

सरकारों से बात कर रहे एलियन 

डॉ. माइकल सल्ला का दावा है कि उनके पास कई अलग-अलग एलियन प्रजातियों की तस्वीरें हैं। उनका कहना है कि वह हमारे पास आती रहती हैं। इसका कोई सटीक आंकडा नहीं है, हालाकि समय-समय पर इनमें बदलाव होता रहता है। उन्होंने कहा कि इनमें कई प्रजातियां है जो इंसानों के मामलों में रुचि रखती हैं जिन्होंने सीधे-सीधे इंसानों के मामलों में हस्तक्षेप किया है। 
विज्ञापन

5 of 7
एलियंस के लिए जासूस कर रही है ये चिड़िया - फोटो : Pixabay

उन्होंने अपने शोध में 17 अलग-अलग प्रजातियों के पहचान करने का दावा किया है। उनका कहना है कि यह सीधे तौर पर इंसानों से बात कर रही हैं। उन्होंने सबसे बड़ा हैराने करने वाला दावा यह किया है कि इनमें छह प्रजातियां सरकारों से समझौता कर रही हैं और 11 ऐसी हैं जो इंसानों से बात कर रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
धरती पर इंसानों की भेष में रह रहे एलियंस - फोटो : iStock
जानिए क्यों डर रहे हैं सरीसृप

उनका कहना है कि एलियन कई बार इंसानों से बात करने के लिए यूएफओ में लेकर जाते हैं जिनमें कई सरीसृप एलियन हैं। उन्होंने कहा कि हम मान सकते हैं वह स्वदेशी प्रजाति के हैं। उनका दावा है कि कई अच्छे एलियन सालों से धरती पर रह रहे हैं। उनकी जेनेटिक इंजीनियरिंग और मानवता के विकास में अहम भूमिका होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कई बार एलियंस से मिल चुकी है महिला - फोटो : iStock
उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से सरीसृप एलियन टेंशन में हैं। कई सरीसृप की प्रजातियां बेहद बदमाश हैं जो पृथ्वी पर फांसीवादी कानून लागू करना चाहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें