फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens Report: क्या ब्रह्मांड में एलियंस हैं? पेंटागन की इस रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 02 Apr 2023 06:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Do Aliens Exist in Universe - फोटो : iStock
Aliens Report: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा कहीं और जीवन है? क्या सच में एलियन मौजूद हैं? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का तवाब तलाश रहे हैं, लेकिन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagon) की एक रिपोर्ट इशार कर रही है कि ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं। इसके साथ ही वह इंसानों पर नजर भी रख रहे हैं। 

पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी और हावर्ड यूनिवर्सिटी के जाने माने वैज्ञानिक एवी लोएब ने चौकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि हमारी पड़ोसी आकाशगंगाओं में कई एलियन यान मौजूद हैं। उनके मुताबिक, जिस तरह हम दूसरे ग्रहों पर यान भेजकर जानकारी इकट्ठा करते हैं, उसी तरह एलियंस भी छोटे-छोट यानों से हम पर नजर रख रहे हैं। वह इंसानों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। 

वैज्ञानिकों ने यह दावा अतंरिक्ष में एक अजीबोगरीब वस्तु देखने के बाद किया है। हमारे सौर मंडल से एक सिगार के आकार की अज्ञात वस्तु होकर गुजरी थी। इस अज्ञात वस्तु का नाम उमु-आउमा है जिसे वैज्ञानिकों ने पहले एक धूमकेतु बताया था। हालांकि इसके पीछे गैस या धूल की कोई लाइन नहीं थी, जबकि दूसरों धूमकेतुओं में ऐसा नहीं होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Do Aliens Exist in Universe - फोटो : iStock
यह वस्तु असामान्य तौर पर सूरज से दूर जा रही थी और इसकी चाल दूसरे धूमकेतुओं से बिल्कुल अलग थी जो ग्रेविटी के सिद्धांत के विपरित है। इसके आधार पर वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि यह कोई धूमकेतु नहीं था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Do Aliens Exist in Universe - फोटो : iStock
क्या थी यह वस्तु? 

हावर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक एवी लोएब का कहना है कि यह कोई धूमकेतु नहीं था, बल्कि एलियन यान था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक बड़ा एलियन स्पेसशिप हमारे सौरमंडल में हो सकता है। इसके साथ ही यह छोटे-छोटे एलियन अंतरिक्ष यान को धरती और अन्य ग्रहों की तरफ भेज रहा हो। ताकि वह इंसानों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटा सके। 

Swiss Hotel: तारों भरा आसमान हो या खूबसूरत वादियां, बिन दीवारों वाले इस होटल में उठा सकते हैं सभी का लुत्फ

4 of 5
Do Aliens Exist in Universe - फोटो : iStock
हालांकि वैज्ञानिक एवी लोब के मुताबिक, यह जरूरी नहीं है कि जिस ऐलियन सभ्यता ने स्पेसशिप को भेजा है, वो जिंदा हो।

Aliens News: धरती पर कब्जा करने आ रहे हैं एलियंस! शख्स ने किया चौंकाने वाला दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Do Aliens Exist in Universe - फोटो : iStock
एक अनुमान के मुताबिक, उमु-आउमा नाम का यह पिंड करोड़ों साल पुराना हो सकता है और हो सकता है कि धरती के जन्म से पहले इसे भेजा गया हो। लेकिन अभी पेंटागन की इस ड्राफ्ट रिपोर्ट में किए गए दावों की जांच की जानी बाकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें