फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alien News: मंगल ग्रह पर दिखे एलियंस के पांव के निशान? नासा की तस्वीर देखकर पूरी दुनिया हैरान

Sun, 17 Apr 2022 10:53 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मंगल ग्रह पर दिखे एलियंस के पांव के निशान? - फोटो : Instagram/ NASA
Alien Footprint On Mars: एलियंस को लेकर समय-समय पर हैरान करने देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। दुनिया में एलियंस के बारे में कई तरह दावे किए जाते हैं। धरती पर कई लोग एलियन और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं। एलियंस के बारे में कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? इसका अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। एलियन को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एलियन के अस्तित्व को लेकर उन्हें कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन आए दिन एलियन और यूएफओ को देखने के दावे किए जाते हैं।

अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने मंगल ग्रह की एक तस्वीर जारी की है जो बेहद चौंकाने वाली है। नासा द्वारा जारी की गई तस्वीर में मंगल ग्रह पर एक गड्ढा दिखाई दे रहा है जिसको देखकर पूरी दुनिया हैरत में पड़ गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की तरफ से इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
मंगल ग्रह पर दिखे एलियंस के पांव के निशान? - फोटो : iStock

नासा की इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के दावे कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि कहीं ये एलियंस के पैर के निशान तो नहीं हैं। नासा ने मार्स ऑर्बिटर के हाई कैपेसिटी वाले कैमरे से इस तस्वीर को खींचा है। 
विज्ञापन

3 of 7
मंगल ग्रह पर दिखे एलियंस के पांव के निशान? - फोटो : Pixabay

नासा ने इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए कहा है कि मंगल ग्रह पर जीरो डिग्री देशांतर दिख रहा है जो मंगल ग्रह के ग्रीनविच वेधशाला जैसा है। नासा की तरफ से बताया गया है कि स्केल पर 50 सेंटीमीटर प्रति पिक्सल यह मैप है।

4 of 7
मंगल ग्रह पर दिखे एलियंस के पांव के निशान? - फोटो : Pixabay
नासा की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अब तक साढ़े चाल लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस तस्वीर को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान परेशान हैं कि आखिर यह चीज क्या है? 
विज्ञापन

5 of 7
मंगल ग्रह पर दिखे एलियंस के पांव के निशान? - फोटो : iStock
नासा की तरफ से बताया गया है कि धरती पर ग्रीनवीच वेधशाला लंदन में एक पहाड़ी पर स्थित है। इस वेधशाल को धरती की मध्याह्न रेखा कहते हैं। नासा का कहना है कि यह नार्थ और साउथ की रेखा पर स्थित है जहां पर पूरब और पश्चिम मिलते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
मंगल ग्रह पर दिखे एलियंस के पांव के निशान? - फोटो : Pixabay
नासा ने मंगल की मंत्रमुग्ध करने वाली तस्वीर के बारे में बताया है कि यह एक एयरी क्रेटर की है। नासा का कहना है कि एयरी क्रेटर को मंगल ग्रह की जीरो देशांतर रेखा कहा जाता है। लेकिन वैज्ञानिक सही आंकड़ा इकट्ठा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंगल ग्रह पर दिखे एलियंस के पांव के निशान? - फोटो : Pixabay
नासा ने मंगल ग्रह की जांच के लिए परिष्कृत उपकरणों के सूट से लैस अपने परसेवरेंस रोवर को भेजा हुआ है। इसमें हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगे हैं जो किसी चीज की साफ तस्वीर ले सकते हैं। इस रोवरे में एक्स-रे लिथोकैमिस्ट्री भी लगा है जिससे गहराई तक जमीन की तस्वीर ली जा सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें