Alien News: एलियंस के बारे में आए दिन चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। आपने फिल्मों में एलियन देखा होगा, लेकिन धरती पर कई लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा कर चुके हैं। कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि ब्रह्मांड में एलियन हैं जबकि कई वैज्ञानिक इससे सहमत नहीं हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? यह जानने के लिए वैज्ञानिक सालों से रिसर्च कर रहे हैं।
अब इस एक बार फिर एलियन के बारे में हैरान करने वाला दावा किया गया है। एक शख्स ने कहा कि धरती पर एलियंस आने वाले हैं। इस शख्स का नाम एनो अलारिक (Eno Alaric) है जो टाइम ट्रैवलर (Time Traveller) होने का दावा करता है। इस शख्स का दावा है कि धरती पर एलियंस आएंगे। आइए जानते हैं कि शख्स ने क्या-क्या दावा किया है?